SBI Special FD Scheme: क्या आप कहीं निवेश करने की सोच रहें हैं? या अपनी पूंजी को कहीं ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं जहां वो सुरक्षित रहने के साथ आपको बंपर रिटर्न का लाभ भी दे? अगर हां, तो आप भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में निवेश कर सकते हैं। दरअसल, इस सरकारी बैंक की ओर से एक खास तरह की स्कीम पेश की गई है जिसमें निवेश करके ग्राहकों को 7.50% तक ब्याज का फायदा मिलेगा। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय तक ही उपलब्ध है जिसके बारे में सभी डिटेल्स को जल्द से जल्द जान लेना आपके लिए ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल स्कीम क्या है (What is SBI Special Scheme) और इसमें कब तक निवेश करने का मौका दिया जा रहा है।
क्या है SBI की स्पेशल स्कीम?
दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) के लिए स्पेशल स्कीम पेश की गई थी। साल 2020 में इस स्पेशल FD स्कीम को पेश किया गया था, जिसके तहत निवेशकों को एक निश्चित अवधि के बाद गारंटी के साथ रिटर्न दिया जाएगा। इसे खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेश किया गया है, जिसे SBI WeCare भी कहा जाता है।
मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज
साल 2020 में लॉन्च की गई विशेष एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अधिक लाभ होगा। इसमें निवेशकों को 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए 7.50% ब्याज दिया जाता है। SBI WeCare के तहत स्कीम में ग्राहकों को नियमित 50 आधार अंकों की अतिरिक्त ब्याज दर के अलावा 50 आधार अंकों का ब्याज दिया जा रहा है।
कितनी अवधि के लिए कर सकते हैं FD?
फिक्स्ड डिपॉजिट का टेन्योर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए है। एसबीआई नियमित ब्याज दर से 50 आधार अंक अधिक की पेशकश कर रहा है। बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को इस अवधि के लिए 3.50% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है।
SBI WeCare FD Scheme Invest Last Date
बात करें एसबीआई की खास ‘एसबीआई वीकेयर’ एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख की तो इस महीने के आखिरी तक यानी 30 सितंबर तक ग्राहकों के पास निवेश करके 7.50% ब्याज का फायदा उठाने का मौका है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5 साल की अवधि सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस और अलग-अलग बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट का ब्याज रेट भी अलग-अलग हो सकता है। इसलिए किसी भी बैंक में निवेश करने से पहले बेस्ट डील पर जरूर गौर कर लें।
संबंधित खबरें
12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
40 mins ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
20 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines