SBI Share Return is More Than Any Scheme Of Bank : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश के टॉप बैंक में शामिल है। यह देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसके ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ से ज्यादा है। एसबीआई FD समेत निवेश से जुड़ी कई स्कीम चलाता है। बैंक FD पर अधिकतम 7.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं सेविंग्स अकाउंट पर 3 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता है। अगर SBI के शेयर की बात करें तो इसने एक साल में बैंक की सभी स्कीम के मुकाबले कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है।
40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
SBI की स्कीम में जहां सालाना अधिकतम 7.60 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है, वहीं इसके शेयर ने पिछले 1 साल में 42.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल पहले SBI के एक शेयर की कीमत 573.45 रुपये थी। आज इसकी कीमत 42.44 फीसदी बढ़कर 816.85 रुपये हो गई है।
1 साल में 1 लाख रुपये हो जाते 1.42 लाख रुपये
शेयर से मिलने वाले रिटर्न का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप SBI के शेयर में एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश करते तो आज यह रकम बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो जाती। वहीं FD में अधिकतम 7.60 फीसदी रिटर्न के साथ यह रकम करीब 1.07 लाख रुपये ही रहती। ऐसे में आपको शेयर में 1 लाख रुपये निवेश करने पर FD में 1 लाख रुपये निवेश करने के मुकाबले 35 हजार रुपये का ज्यादा फायदा होता।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 6.50 करोड़ का मुनाफा, Go Digit का IPO करेगा मालामाल
5 साल में डेढ़ गुना कर दी रकम
SBI के शेयर ने 5 साल में करीब 156 फीसदी की रिटर्न दिया है। बैंक की कोई भी स्कीम 5 साल में रकम दोगुना नहीं करती। वहीं बैंक के शेयर ने 5 साल में रकम को डेढ़ गुना से ज्यादा कर दिया। अगर आप 5 साल पहले इसके शेयर में 1 लाख रुपये निवेश करते तो आज यह रकम बढ़कर 2.56 लाख रुपये हो जाती। यानी आपको 5 साल में 1 लाख रुपये निवेश करने पर 1.56 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।
बढ़ गया मुनाफा
स्टेट बैंक ने हाल में वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इसमें बैंक ने बताया कि बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 20698.3 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना प्रॉफिट की बात करें तो यह करीब 24 फीसदी बढ़ गया है। इस प्रॉफिट के साथ बैंक ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे शेयरधारकों को फायदा होगा। बैंक हर शेयर पर 13.70 रुपये का डिविडेंड देगा।
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
2 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines