हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SBI Rule Changes From 1st October: एसबीआई ग्राहक सावधान! 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं ATM और कैश न‍िकालने के नियम

SBI Rules Changing From 1st October: 1 अक्टूबर 2026 से SBI सैलरी अकाउंट और BSBD खातों के ATM व कैश विड्रॉल नियम बदल रहे हैं. फ्री लिमिट घटने और चार्जेस की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें.

विज्ञापन
SBI ग्राहकों के लिए बड़ा झटका! 1 अक्टूबर 2026 से बदल रहे हैं ATM और कैश निकासी के नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर (फाइल फोटो)

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो 1 अक्टूबर की तारीख अपनी डायरी में नोट कर लीजिए. क्‍योंक‍ि 1 अक्टूबर 2026 से एसबीआई अपने सैलरी अकाउंट (Salary Package Account) और बेसिक सेविंग्स (BSBD) अकाउंट होल्डर्स के लिए एटीएम (ATM) ट्रांजैक्शन और कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal) के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है.

कुछ फ्री ट्रांजैक्शन घटा दिए गए हैं, तो कुछ पर एक्स्ट्रा चार्ज ठोक दिया गया है. आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं ताकि आपके पैसे फिजूल में न कटें.

SBI सैलरी अकाउंट के नए नियम

अगर आपका SBI में सैलरी अकाउंट है, तो आपके लिए दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल थोड़ा महंगा साबित हो सकता है. अभी तक सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंक के एटीएम (Other Bank ATMs/ADWMs) से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते थे. लेकिन 1 अक्टूबर से यह घटाकर सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन प्रति महीना कर दिए गए हैं. इन 5 फ्री ट्रांजैक्शन में कैश निकालना (Financial) और बैलेंस चेक/मिनी स्टेटमेंट (Non-financial) दोनों शामिल होंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Rule Change from 1 Oct: 1 अक्टूबर 2026 से बदल रहे हैं कई बड़े नियम, LPG से लेकर FD तक, जानें क्‍या हो रहा है सस्‍ता, क्‍या महंगा

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना लगेगा चार्ज?

विज्ञापन

कैश विड्रावल (Cash Withdrawal): 23 रुपये प्‍लस हर ट्रांजैक्शन पर GST.
नॉन-फाइनेंशियल (Balance Check/Mini Statement): 11 रुपये प्‍लस हर ट्रांजैक्शन पर GST.

राहत की बात ये है क‍ि SBI के अपने एटीएम/एडीडब्ल्यूएम (SBI ATMs) का इस्तेमाल करने पर पुराने नियम और चार्जेस ही लागू रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के नियमों में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ है.

विज्ञापन

BSBD (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) खाते के नियम
कम आय वाले वर्ग और बिना मिनिमम बैलेंस वाले BSBD खातों के लिए भी कैश निकालने की सीमा और चार्जेस रिवाइज किए गए हैं. हर महीने पहले 4 कैश व‍िड्रावल, चाहे वो SBI ATM से हों या दूसरे बैंक ATM, ब्रांच या AEPS के जरिए, वो बिल्कुल फ्री रहेगी.

लेक‍िन 4 फ्री ट्रांजैक्शन खत्म होने के बाद 5वें व‍िड्रावल से हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये प्‍लस GST का चार्ज वसूला जाएगा.

विज्ञापन

इस बात पर भी गौर करें क‍ि BSBD खाताधारक किसी अन्य सामान्य सेविंग्स अकाउंट को नहीं रख सकते. अगर पहले से कोई सेविंग्स अकाउंट है, तो BSBD खुलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना मेनडेटरी यानी अन‍िवार्य है.

कार्डलेस कैश विड्रावल (Cardless Withdrawal) रहेगा बिल्कुल फ्री
अगर आपके मन में कार्डलेस कैश व‍िड्रावल को लेकर सवाल है तो डिजिटल पेमेंट करने वालों और YONO ऐप से पैसे निकालने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. SBI ATMs/ADWMs या दूसरे बैंकों के एटीएम से कार्डलेस कैश विड्रावल (Cardless Cash Withdrawal) करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. यह आगे भी पूरी तरह से अनलिमिटेड और फ्री रहेगा.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्‍यान :

  1. अपने बैंक का ही एटीएम खोजें: दूसरे बैंक के एटीएम में बार-बार कार्ड स्वाइप करने के बजाय SBI के ही एटीएम का इस्तेमाल करें.
  2. कार्डलेस स‍िस्‍टम आजमाएं: कैश निकालने के लिए YONO ऐप से कार्डलेस विड्रॉल का इस्तेमाल करें, यह पूरी तरह फ्री है.
  3. छोटी-मोटी जांच के लिए मोबाइल बैंकिंग: बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए एटीएम जाने के बजाय YONO या YONO Lite ऐप इस्तेमाल करें ताकि आपकी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट न घटे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola