हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

State Bank of India Q2 Results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा

SBI Q2 Results Update: देश के सबसे बड़े बैंक SBI का जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 14.3% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये हो गया है. NII 49,142 करोड़ रुपये रही. पढ़ें पूरी रिपोर्ट .

विज्ञापन
SBI ने Q2 के नतीजे जारी कर द‍िए हैं, ज‍िसमें उसे उसका मुनाफा 14% बढ़ा है. (फोटो - एआई)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के अपने वित्तीय नतीजे (Q2 Results) जारी कर दिए हैं. बैंक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और इसके शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 14 फीसदी से अधिक की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है. जान‍िये एसबीआई ने इस तिमाही में कैसा प्रदर्शन किया है और बैंक की सेहत (Asset Quality) कैसी है.

कितना बढ़ा एसबीआई का मुनाफा?

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में SBI का नेट प्रॉफिट 23,038 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष (FY26) की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 20,160 करोड़ रुपये था. यानी बैंक के मुनाफे में 14.3% की बढ़त दर्ज की गई है.

एनआईआई (NII) में भी शानदार उछाल
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी बैंक द्वारा कमाए गए ब्याज और चुकाए गए ब्याज के बीच का अंतर, में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस तिमाही की NII 49,142 करोड़ रुपये है. वहीं पिछले साल की NII 42,847 करोड़ रुपये थी. सालाना आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय 14.7% बढ़ी है.

विज्ञापन

बैंक की एनपीए और एसेट क्‍वालिटी का हाल
बैंकों के लिए उनके फंसे हुए कर्ज यानी एनपीए (Non-Performing Assets) की स्थिति बेहद अहम होती है. एसबीआई ने अपनी एसेट क्‍वालिटी में मजबूती बनाए रखी है. सितंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए सुधरकर 1.39% पर आ गया है. बैंक का नेट एनपीए घटकर महज 0.36% रह गया है, जो बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.

एसबीआई के ये शानदार नतीजे न केवल बैंक के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर हैं, बल्कि यह भारतीय बैंकिंग सेक्टर और देश की अर्थव्यवस्था में आ रही मजबूती का भी संकेत देते हैं. मुनाफा और ब्याज आय दोनों में दोहरा अंकों का उछाल यह दिखाता है कि बैंक की लोन ग्रोथ और रिकवरी प्रोसेस सही दिशा में है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola