Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
SBI Card Rule Change : अगर आप SBI या ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको काम की है। SBI कार्ड्स क्रेडिट कार्ड से जुड़ी एक सर्विस को 15 जुलाई से बंद करने जा रही है। यह सर्विस क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन से जुड़ी है। 15 तारीख के बाद आप SBI के क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले इस फायदे का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस बारे में कंपनी ने अपने ग्राहकों को भी जानकारी दे दी है। वहीं ICICI बैंक कार्ड बदलने की अब ज्यादा फीस लेगा।
SBI कार्ड्स 15 जुलाई से जिस सुविधा को बंद करने जा रही है वह कार्ड के इस्तेमाल पर मिले रिवॉर्ड्स पॉइंट से संबंधित है। कंपनी ने कहा है कि सरकारी सुविधाओं से जुड़े ट्रांजेक्शन से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट 15 जुलाई से नहीं दिए जाएंगे। हालांकि ये सर्विस SBI के सभी प्रकार के कार्ड्स पर बंद नहीं होगी। कुछ कार्ड्स पर यह सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी।

जुलाई से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
बैंक ने कहा है कि 15 जुलाई से अगर कोई यूजर इन कार्ड का इस्तेमाल सरकारी ट्रांजेक्शन में करेगा तो उस ट्रांजेक्शन को मर्चेंट कैटेगरी कोड्स (MCC) 9399 और 9311 के तहत माना जाएगा।
ICICI बैंक ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड को बदलने का चार्ज बढ़ा दिया है। ICICI बैंक ने कहा कि वह डेबिट या क्रेडिट कार्ड को बदलने के लिए अब 100 रुपये की जगह 200 रुपये चार्ज करेगा। यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा। हालांकि एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए यह चार्ज 3500 रुपये होगा।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी कुछ नियम 1 जुलाई से बदल रहा है। बैंक ने कहा है कि पीएनबी रुपये प्लेटिनम डेबिट कार्ड यूजर्स घरेलू एयरपोर्ट या रेलवे लाउन्ज एक्सेस का हर तीन महीने में एक बार ही लाभ उठा सकेंगे। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउन्ज के लिए यह सुविधा साल में दो बार मिलेगी।
यह भी पढ़ें : बारिश में पकौड़े बनाना हुआ महंगा, तेल समेत कई चीजों के बढ़ गए दाम, अभी और कमर तोड़ेगी महंगाई
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।