SBI FD Rate Hike: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने करोडों खाता धारकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rates) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी स्कीम (SBI FD rates Hike) पर बढ़ाई गई है। बड़ी हुई यानी नई दरें शनिवार यानी 15 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी की शुरुआत, लाल निशान पर Sensex और Nifty
एसबीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एफडी दरों में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है। अब 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट स्कीम पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3 से लेकर 5.85 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। वहीं सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई 3.50 से लेकर 6.65 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं।
एफडी रेट्स सामान्य लोगों के लिए
- 7 दिन से 45 दिन की अवधि की एफडी पर ब्याज दर 2.90 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी।
- 46 दिन से 179 दिन की अवधि के लिए यह 3.90 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी।
- 180 से 210 दिन की अवधि के लिए 4.55 फीसदी से बढ़कर 4.65 फीसदी।
- 211 दिन से एक साल से कम के लिए 4.60 फीसदी से 4.70 फीसदी।
- एक से दो साल से कम की अवधि के लिए 5.45 फीसदी से बढ़ाकर 5.60 फीसदी।
- दो से तीन साल की अवधि के लिए 5.50 फीसदी से 5.65 फीसदी।
- तीन से पांच साल से कम अवधि के लिए 5.60 फीसदी से बढ़कर 5.80 फीसदी।
- पांच साल से 10 साल तक की अवधि पर एफडी 5.65 फीसदी से 5.85 फीसदी।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले पीएम मोदी आज देंगे बड़ा तोहफा
सीनियर सिटीजन्स के लिए एफडी पर ब्याज दरें
इसके साथ ही एसबीआई ने सीनियर सिटीजन एफडी पर ब्याज दर में 10 से 20 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी दो करोड़ रुपये तक की एफडी पर की गई है। सात दिन से 45 दिन की अवधि पर अब 3.4 फीसदी के बजाय 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। पांच साल से दस साल की अवधि के लिए इसे 6.45 से बढ़ाकर 6.65 फीसदी कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 day ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines