SBI Hike Interest Rate on FD : देश के सबसे बड़े बैंक में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बुधवार को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने इन दरों में 75 बेसिस पॉइंट्स (BPS) तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 15 मई से लागू हो गई है। अगर आपने आज कोई FD की है तो आपको भी इसका फायदा मिलेगा। यह ब्याज दर 45 दिन से ज्यादा की एफडी पर बढ़ाई गई है। बैंक ने यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD पर और बल्क FD पर बढ़ाई हैं।
इतनी बढ़ी ब्याज दर
- एसबीआई ने 46 दिन से लेकर 179 दिनों तक की ब्याज दर में 75 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। पहले इसमें ब्याज दर 4.75 फीसदी थी जो अब बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है।
- वहीं 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। इसमें ब्याज दर 5.75 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी हो गई है।
- वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी पर भी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। सामान्य लोगों के लिए इस पर अब 6 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को 6.50 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
SBI ने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।
बल्क डिजॉपिट पर भी ब्याज में बढ़ोतरी
अगर कोई शख्स 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की FD कराता है तो उस पर भी ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 3 साल सात के डिपॉजिट पर की गई है। इससे ज्यादा समय के लिए कोई FD कराता है तो उसे बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा। बल्क डिपॉजिट में वृद्धि इस प्रकार है:
- बैंक की तरफ से 7 दिन से 45 दिन के डिपॉजिट पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। यह ब्याज दर अब 5 फीसदी सालाना से बढ़कर 5.25 फीसदी हो गई है।
- 46 दिन से 179 दिन के लिए ब्याज दर में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। यह अब 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई है।
- 180 दिन से 210 दिन की FD पर ब्याज 6.5 से बढ़कर 6.6 फीसदी हो गई है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines