हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SBI और HDFC बैंक की स्पेशल FD में निवेश का अंतिम मौका, 31 मार्च है आखिरी दिन

अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI और प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक की स्पेशल FD में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास बस चंद ही दिन हैं। दोनों बैंकों की कुल तीन स्पेशल FD 31 मार्च को बंद होने जा रही हैं।

विज्ञापन
विशेष सावधि जमा योजना

बैंक सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के साथ-साथ लिमिटेड पीरियड वाली स्पेशल FD स्कीम्स भी लॉन्च करते रहते हैं। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट वैसे तो सामान्य FD की तरह ही है, लेकिन चूंकि इन्हें एक निर्धारित अवधि के लिए पेश किया जाता है, इसलिए बैंक अक्सर ब्याज दरों को कुछ अधिक रखते हैं। विशेष एफडी की अवधि एक वर्ष से लेकर लगभग 10 वर्ष तक हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक की कुल तीन विशेष एफडी 31 मार्च 2025 को खत्म हो रही हैं। अगर आप इनका लाभ उठाना चाहते हैं, तो डेडलाइन से पहले निवेश करना होगा।

एचडीएफसी बैंक स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट

HDFC बैंक की यह स्पेशल FD निवेशकों को अपनी बचत को अधिकतम करने का अवसर प्रदान करती है। ये फिक्स्ड डिपॉजिट दो पीरियड में उपलब्ध है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7.9% तक और सामान्य नागरिकों को 7.4% तक की दर से ब्याज दिया जाता है।

2 वर्ष, 11 माह (35 माह): वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज मिल सकता है, जबकि अन्य के लिए ब्याज दर 7.35% है।

4 वर्ष, 07 माह (55 माह): वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.9% है और अन्य को 7.9% ब्याज मिल सकता है।

एचडीएफसी बैंक की इन स्पेशल एडिशन FD पर ब्याज दरें बैंक द्वारा दी जाने वाली समान अवधि की एफडी की तुलना में कुछ अधिक हैं। ये स्पेशल FD जमाकर्ताओं को नियमित आय के लिए मासिक या त्रैमासिक भुगतान विकल्प भी प्रदान करती हैं।

एसबीआई स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, SBI अमृत कलश और SBI अमृत वृष्टि 31 मार्च को खत्म हो रही हैं। इस तिथि तक आवेदन करने वाले स्पेशल FD का लाभ उठा सकते हैं।

एसबीआई अमृत कलश 400 दिनों की अवधि वाली विशेष एफडी है, जो सामान्य नागरिकों के लिए 7.1% ब्याज दर प्रदान करती है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.6% है।

एसबीआई अमृत वृष्टि 444 दिनों की अवधि वाली स्पेशल एफडी है, जो सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर से ब्याज देती है।

कायम है FD का आकर्षण

आजकल निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं और इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी शामिल है। खासकर ऐसे लोग FD में निवेश को तवज्जो देते हैं, जिनके लिए हाई रिटर्न से ज्यादा लो रिस्क मायने रखता है। कहने का मतलब है कि जो ज्यादा जोखिम मोल लेना नहीं चाहते, वे अपने पैसों की FD कराने में विश्वास रखते हैं। बैंक समय-समय पर FD पर मिलने वालीं ब्याज दरों को अपडेट करते रहते हैं, ताकि ग्राहकों का आकर्षण कायम रहे और वह फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए प्रेरित हों।

यह भी पढ़ें – SBI अमृत कलश Vs इंडियन बैंक 400 डेज, किस FD में है सबसे ज्यादा फायदा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें