SBI Har Ghar Lakhpati: 2 से 5 लाख के फंड के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश?

SBI investment plan: यदि आप एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो नियमित मासिक निवेश से यह संभव है। SBI की स्पेशल RD स्कीम इस मामले में आपकी मदद कर सकती है।

SBI Har Ghar Lakhpati

SBI Har Ghar Lakhpati

Personal Finance: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने कुछ वक्त पहले ‘हर घर लखपति’ रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना शुरू की थी, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह स्कीम आपको हर महीने कुछ निवेश करने की अनुमति देती है, जिससे आप एक निर्धारित अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। शर्त बस इतनी है कि निवेश नियमित रहना चाहिए।

किसके लिए है बेस्ट?

‘हर घर लखपति’ RD स्कीम को SBI ने लोगों की संरचित तरीके से बचत में मदद के लिए डिजाइन किया है। इस योजना के तहत निवेशक एक निश्चित मासिक राशि निवेश करके 1 लाख रुपये या उससे अधिक का फंड बना सकता है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो बाजार से जुड़ी जटिलताओं के बिना एक सरल निवेश विकल्प चाहते हैं। इस स्टोरी में हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि 2 और 5 लाख रुपये का फंड बनाने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा।

अलग-अलग ब्याज दर

इस योजना के तहत ब्याज दर उम्र और मैच्योरिटी अवधि के आधार पर अलग-अलग होती है। जैसे कि सामान्य नागरिक 3 और 4 साल की अवधि के लिए 6.75% और अन्य अवधि के लिए 6.50% की दर से ब्याज पाते हैं। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3 और 4 साल के लिए 7.25 प्रतिशत और 5 से 10 साल के लिए 7.00 प्रतिशत है।

3 साल में 2 लाख

यदि आप समय से पहले ही योजना को बंद करते हैं, तो कुछ जुर्माना लगता है। अगर जमा राशि 5 लाख रुपये तक है, तो जुर्माना लगभग 0.50 प्रतिशत होगा। यदि जमा राशि 5 लाख रुपये से अधिक है, तो जुर्माना 1 प्रतिशत है। यदि जमा अवधि 7 दिन से कम है, तो कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कि 3 वर्षों में 2 लाख रुपये की अनुमानित मैच्योरिटी के लिए कितना निवेश आवश्यक होगा? सामान्य नागरिक को लगभग 5,002.44 रुपये प्रति माह निवेश करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिक को अनुमानित 4,963.42 रुपये प्रति माह निवेश करने की जरूरत है।

5 से 7 साल में निवेश

अगर आप 5 सालों में 2 लाख रुपये का फंड चाहते हैं, तो हर महीने लगभग 2,817.27 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह रकम 2,780.37 रुपये रहेगी। अगर साल 5 के बजाए 7 करने हों, तो सामान्य नागरिक को करीब 1,878.87 रुपये और वरिष्ठ नागरिक को अनुमानित 1,843.96 रुपये प्रति माह निवेश करने की आवश्यकता है।

5 लाख के लिए निवेश

इसी तरह, 3 साल में 5 लाख रुपये की अनुमानित मैच्योरिटी के लिए, सामान्य नागरिक को 12,506.10 रुपये और वरिष्ठ नागरिक को अनुमानित 12,408.55 रुपये प्रति माह निवेश करना पड़ेगा। 5 साल में 5 लाख रुपये का फंड बनाने के लिए सामान्य नागरिक को 7,043.16 रुपये और सीनियर सिटीजन को 6,950.93 रुपये प्रति माह निवेश करना होगा। यदि अवधि 7 साल करनी हो, तो 5 लाख के फंड के लिए सामान्य नागरिक को लगभग 4,697.17 रुपये और वरिष्ठ नागरिक को अनुमानित 4,609.91 रुपये प्रति माह निवेश की जरूरत होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ