SBI Fixed Deposit Scheme: भारत का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक लोगों के बीच में काफी भरोसेमंद माना जाता है। बैंक की ओर से भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश किए जाते हैं। इन्हीं ऑफर्स में से एक खास एफडी स्कीम भी है। पिछले काफी महीनों से एसबीआई (SBI) की दो खास स्कीम चर्चाओं में है। एसबीआई वीकेयर स्कीम (We Care FD Scheme) और अमृत कलश स्कीम में ग्राहकों को अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
एसबीआई ने वीकेयर एफडी स्कीम और अमृत कलश स्कीम (Amrit Kalash Scheme) में निवेश करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। ऐसे में ग्राहकों के पास सितंबर के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर 2024 तक निवेश करने का मौका है। अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अभी भी ज्यादा ब्याज पाने का मौका है। आइए आपको एसबीआई की स्पेशल स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं।
एसबीआई की वीकेयर एफडी स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वीकेयर एफडी स्कीम का लाभ दिया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को निवेश पर ज्यादा ब्याज का फायदा दिया जाता है। SBI Wecare स्कीम में एफडी पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार सीनियर सिटीजन्स को 4 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ दिया जाता है। स्कीम के तहत 2 साल से 3 साल तक की अवधि की एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से क्या घर बैठे बदल सकते हैं तस्वीर? जानें प्रोसेस
एसबीआई की अमृत कलश स्कीम
भारतीय स्टेट बैंक की खास एफडी स्कीम में से एक अमृत कलश स्कीम भी है, जिसमें निवेश करने की लास्ट डेट भी 30 सितंबर 2024 है। इसमें ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलता है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। ये एक गारंटी रिटर्न स्कीम है जिसमें ब्याज का पैसा एफडी के मैच्योर होने पर मिलता है।
अगर आप भी अधिक ब्याज दर वाली स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो 30 सितंबर से पहले इन स्कीम में निवेश कर फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए बैंक ब्रांच जा सकते हैं। चाहें तो आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के जरिए भी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card से बदलनी है Photo? तो फॉलो करें ये 5 Steps
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 mins ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
2 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
4 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
6 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
8 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines