SBI Latest FD Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। SBI में आप सात दिन से लेकर 10 साल तक के लिए FD करा सकते हैं। बैंक में सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्याज दरें हैं। SBI की Amrit Vrishti FD स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और सामान्य ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।
FD पर लोन का भी इंतजाम
इस सरकारी बैंक द्वारा FD पर लोन की भी व्यवस्था है। कहने का मतलब है कि यदि आपने SBI में FD करवाई है तो आप उसके अगेंस्ट लोन भी ले सकते हैं। चलिए एसबीआई की 1-वर्ष, 3-वर्ष और 5-वर्ष की अवधि की एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि आप FD के अंत में कितना कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कामकाजी घंटों पर फिर छिड़ी बहस: Harsh Goenka का सवाल, क्यों न संडे का नाम बदलकर सन-ड्यूटी कर दें?
मिलता है कुछ ज्यादा
सीनियर सिटीजन FD पर अपेक्षाकृत कुछ अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं। पीएसयू बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक वर्ष की अवधि के लिए 7.30% और अन्य को 6.80% की दर से ब्याज देता है। इसी तरह, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को तीन वर्ष की अवधि वाली FD के लिए 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि अन्य को 6.75 प्रतिशत ब्याज दर मिलती है।
यह भी पढ़ें – Harsh Goenka ने गिनाए Freebies के नुकसान, 5 पॉइंट में समझाई अपनी बात
आम ग्राहकों को फायदा
यदि सीनियर सिटीजन पांच वर्ष के लिए FD करवाते हैं, तो उन्हें 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.50 प्रतिशत है। यदि कोई सामान्य ग्राहक एक वर्ष के लिए एसबीआई एफडी में 10 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 10,69,754 रुपये, तीन साल की FD के आखिरी में 12,22,393 रुपये और पांच साल में 13,80,420 रुपये मिलेंगे।
सीनियर सिटीजन को फायदा
ऐसे ही यदि कोई वरिष्ठ नागरिक एक वर्ष के लिए एसबीआई एफडी में 10 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 10,75,023 रुपये मिलेंगे। तीन साल में मैच्योरिटी अमाउंट 12,40,547 रुपये और पांच साल में 14,49,948 रुपये हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – दूसरों की लापरवाही से अब खराब नहीं होगा आपका Credit Score, RBI ने कर दी है पूरी व्यवस्था
यह भी पढ़ें – निवेशकों की सुरक्षा के लिए SEBI ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या है नए सर्कुलर में?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
2 mins agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
5 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
8 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines