हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

SBI ने WECARE Senior Citizens योजना को 3 महीने तक बढ़ाया, डिटेल्स देखें

SBI Recruitment 2023
विज्ञापन

WECARE Senior Citizens: भारत के सबसे बड़े ऋणदाता, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बार फिर SBI ‘WECARE’ वरिष्ठ नागरिकों के एफडी कार्यक्रम का विस्तार किया है। विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना को पहली बार मई 2020 में पेश किया गया था। बार-बार संशोधन के बाद, इस योजना को अब 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ‘एसबीआई को वरिष्ठ नागरिकों के साथ सहयोग पर गर्व है और एफडी पर अतिरिक्त ब्याज की पेशकश करके उनकी आय की रक्षा के लिए नई जमा योजना ‘एसबीआई वेयर’ पेश की है।

और पढ़िए – SBI Server Down: नेट बैंकिंग, यूपीआई और YONO भी नहीं कर रहा काम, ग्राहक परेशान

SBI WE care ब्याज दरें

एसबीआई की वेबसाइट पर कहा गया, ‘जनता के लिए कार्ड दर पर 50 बीपीएस का अतिरिक्त प्रीमियम (50 बीपीएस के मौजूदा प्रीमियम से अधिक) अर्थात जनता के लिए कार्ड दर से 100 बीपीएस अधिक।’ यह योजना 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करती है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Special FD: ये 5 विशेष फिक्सड डिपॉजिट योजनाएं आज हो रही हैं समाप्त, फायदा उठाने का आखिरी मौका

यह एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों के किए एफडी पर अतिरिक्त ब्याज प्रदान करके उनकी आय की रक्षा करने के उद्देश्य से है। इस एफडी को शाखा में जाकर, नेट बैंकिंग या YONO ऐप का उपयोग करके बुक किया जा सकता है।

एसबीआई एफडी नवीनतम ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 3.50 प्रतिशत और 7.50 प्रतिशत के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। जिन निवेशकों ने इस योजना को लिया है वे इस एफडी योजना के तहत ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola