State Bank Of India: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर्स शिकायत कर रहे हैं। नवंबर के महीने में कई अलग अलग दिनों पर लोगों के बैंक से 342 रुपये डिटेक्ट होने की शिकायतें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये पैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए प्रीमियम के काटे जा रहे हैं। बैंक कस्टमर्स ने इसके कई स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किए हैं, जिसमें SBI को टैग किया गया। इसपर बैंक ने सभी के सवालों का जवाब दिया है कि उनकी इस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
नवंबर महीने की 10 तारीख को कई लोगों के बैंक खाते से 342 रुपये कटने का मैसेज आया। जिसमें लिखा है कि एसबीआई बैंक की ओर से PMJJBY के तहत नामांकन के लिए आपका धन्यवाद। जबकि लोगों ने इसके लिए किसी तरह के नामांकन की सहमति नहीं दी थी। मीडिया आउटलेट मनीलाइफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर अपने ग्राहक बताया कि बैंक को सरकार से खातों की एक लिस्ट मिलती है, जिनसे PMJJBY योजना के लिए अपने आप प्रीमियम राशि काट ली जाती है।
ये भी पढ़ें: FD या दूसरे इन्वेस्टमेंट की तुलना में शेयर बाजार से कैसे कमाएं ज्यादा रिटर्न?
बैंक ने बताया कंप्लेन का तरीका
जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बैंक को टैग करके एक के बाद एक शिकायत दर्ज करानी शुरू की तो बैंक ने इसका जवाब दिया। बैंक ने बिना देर किए अपने ग्राहकों को इसकी शिकायत करने का तरीका बताया। जिसमें सबसे पहले https://t.co/9ptr6xCV4c पर जाएं। उसके बाद Raise Complaint सेलेक्ट करें, फिर Personal Segment/Individual Customer में आपका अकाउंट नंबर डालना होगा।
इसके बाद फिर एक विंडो खुलकर सामने आ जाएगी, जिसमें General Banking पर जाए, उसके बाद Operation of Accounts सेलेक्ट करें। इसके बाद Disputed Debit/Credit Transactions दिखेगा। इसके लास्ट कॉलम में जो भी शिकायत है उसको अच्छे से समझाते हुए लिखें। सबमिट करने के बाद आपके फोन नंबर या ईमेल पर कंप्लेंट नंबर आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! होम लोन पर देना होगा कम ब्याज, जानें फायदे से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
23 mins agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
19 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
22 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
23 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines