SBI Chocolate Scheme: देश भर के ग्राहकों के बीच भारतीय स्टेट बैंक की अलग ही पहचान है। ये सरकारी होने के साथ ही लोगों के बीच एक भरोसेमंद बैंक भी है। इस बैंक में लाखों-करोड़ों लोगों का खाता है और कई अन्य सुविधा का वो लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी अपने ग्राहकों के बारे में सोचने में पीछे नहीं रहता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक द्वारा अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत बैंक अपने कुछ ग्राहकों को हर महीने चॉकलेट दे रहा है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से ग्राहक हैं जिन्हें भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हर महीने चॉकलेट दी जा रही है।
इन चुनिंदा ग्राहकों को दी जा रही है चॉकलेट
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनिंदा ग्राहकों को हर महीने चॉकलेट भेजने की एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत उन ग्राहकों को हर महीने चॉकलेट दी जाएगी, जो समय पर अपना लोन चुकाते हैं। जी हां, ऐसे ग्राहक जो हर महीने अपने लोन की किस्त (EMI) समय पर भरते हैं उनको बैंक की तरफ से चॉकलेट भेजी जा रही है।
देश का सबसे बड़ा लोन देने वाला बैंक
देश का सबसे बड़ा लोन देने वाला बैंक एसबीआई के अनुसार कई लोग लोन लेने के बाद बैंक की ओर से की जा रही रिमाइंडर कॉल को जवाब नहीं देते हैं। इसी कारण बैंक ने लोन लेने वालों से समय पर ईएमआई को भुगतान करवाने के लिए ये तरीका अपनाया है।
बिना बताए घर पर आते हैं बैंक अधिकारी
कर्जदारों से कर्ज वसूलने के लिए बैंक ने ऐसा कदम उठाया है। इसके तहत उनके घर में बैंक अधिकारी बिना बताए जाते हैं। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बैंक ने एक नया तरीका अपनाया है। इस दौरान बैंक अधिकारी अपने साथ में चॉकलेट का एक पैकेट भी लेकर जाता है।
घर पर सरप्राइज मिलने से ग्राहक खुश!
बैंक का कहना है कि ऐसे कर्जदार जो बैंक की कॉल का जवाब नहीं देते या डिफॉल्ट करने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए ये एक सबसे अच्छा तरीका है। इनके घर पर बैंक अधिकारियों का बिना बताए जाना और फिर उन्हें चॉकलेट देकर सरप्राइज करना बैंक की एक नई पहल है, जिसका रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा मिल रहा है।
बैंक के अनुसार जब से रिटेल लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है तब से कई ग्राहकों को द्वारा समय पर किस्त को नहीं भरा जा रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि जून 2023 की तिमाही में रिटेल लोन में 16.46 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।जबकि, इसमें साल-दर-साल 13.9 प्रतिशत की रेट से बढ़ोतरी हो रही है।
संबंधित खबरें
Jio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
11 mins agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
2 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
3 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
4 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
6 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
7 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines