SBI Card Payment Charges: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले कुछ क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी गई है। एसबीआई कार्ड्स के नए अपडेट के मुताबिक, अब क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट ट्रांजैक्शन और मर्चेंट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ज्यादा प्रोसेसिंग फीस लगेगी। ये नए शुल्क 15 नवंबर, 2022 से लागू हो गए हैं। एसबीआई कार्ड्स ने अपने ग्राहकों को इस संबंध में एसएमएस भी भेजा है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, हरे निशान पर Sensex और Nifty
एसबीआई कार्ड की वेबसाइट के अनुसार, ’15 नवंबर, 2022 से, सभी किराए के भुगतान लेनदेन पर 99 रुपये + लागू करों का प्रसंस्करण शुल्क लिया जाएगा।’ इसके अलावा, ’15 नवंबर, 2022 से, सभी व्यापारी ईएमआई लेनदेन पर 199 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क + 99 रुपये के लागू कर + लागू करों का शुल्क लिया जाएगा।’ यानी अगर आप क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान कर रहे हैं तो उस पर 99 रुपये प्रोसेसिंग फीस और 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा।
ICICI बैंक ने भी प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी थी
पिछले महीने आईसीआईसीआई बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट पर प्रोसेसिंग 1 फीसदी बढ़ा दी थी। बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए यह नया शुल्क 22 अक्टूबर से लागू किया गया था।
अभी पढ़ें – Good News! अब पेंशनभोगी कभी भी जमा करा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, जानिए कैसे
इसके अलावा एसबीआई कार्ड्स ने अपने कार्डहोल्डर्स के लिए एक और नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक अमेजन पर शॉपिंग करने वाले रिवार्ड प्वाइंट्स में भी कटौती होने जा रही है। SimplyCLICK/SimplyCLICK एडवांटेज के साथ ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीदारी के लिए 10 गुना रिवार्ड प्वाइंट जनवरी, 2023 से एसबीआई कार्ड 5 गुना प्वाइंट हो जाएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
5 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
8 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
9 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
9 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
10 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
12 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
12 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
13 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines