SBI Brand Ambassador Mahendra Singh Dhoni: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को Dhoni का साथ मिल गया है। अब धोनी बैंक की मदद करेंगे कि बैंकिंग पिच पर आउट होने से बचा जा सके। इसी के मद्देनजर SBI ने हेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अपना ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है। SBI ने धोनी को जिम्मेदारी दी है कि वो मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
आखिर क्यों धोनी को बैंक ने अपने साथ जोड़ा
बैंक की तरफ से कहा गया है कि हमने अमूमन देखा है कि धोनी मुश्किल समय में भी बेहद शांत नजर आते हैं। साथ ही तुरंत फैसले लेने की ताकत रखते हैं। इसलिए हमें लगता है कि धोनी से अच्छा हमें कोई और नहीं मिल सकता, जो हमारे कैंपन में मदद करे। हमें पूरा विश्वास है कि धोनी की अगुवाई में हम यानी बैंक अपने ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे।
कई बैंकों के साथ चल रही थी डील
आपको बता दें कि पिछले कई समय से इस डील की बातें चल रही थीं। लेकिन कल आखिरकार इस पर मुहर लग ही गई। SBI के अलावा पहले खबरें थीं कि PNB या फिर HDFC के साथ धोनी जुड़ सकते हैं। लेकिन SBI ने धोनी को अपने पाले में ले लिया। ये पहली बार मौका है कि धोनी किसी सरकारी बैंक के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। इससे पहले प्राइवेट बैंक के साथ धोनी काम कर चुके हैं।
ऐसा है SBI का मार्केट कैपिटलाइजेशन
SBI शेयर की बात करें तो पिछले हफ्ते बैंक हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन आज हल्की गिरावट शेयर में दिखी गई है। शेयर के लिए 52 वीक हाई 629.65 रुपए रहा है। वहीं बैंक की मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो वो है 5,00,670.73 करोड़ रुपये।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
5 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
6 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
7 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
8 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
9 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
11 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines