नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बचत खातों पर ब्याज दर में 5 आधार अंकों की कमी की है। बचत बैंक जमा पर लागू नई दर अब 15 अक्टूबर से 2.7 प्रतिशत प्रभावी है। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि नई बचत दरें 10 करोड़ रुपये से कम की शेष राशि पर लागू हैं। बैंक पहले इन जमाओं पर 2.75 फीसदी सालाना ब्याज देता था।
अभी पढ़ें – इंफोसिस और विप्रो के बाद इस आईटी कंपनी ने किया वेतन बढ़ाने का ऐलान
हालांकि, बैंक ने 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक के बचत खाते की शेष राशि पर जमा दरों को 2.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक के 4 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं और इनमें से अधिकांश ग्राहक 10 करोड़ से कम की बचत जमा पर ब्याज दरों में कमी के कारण प्रभावित होंगे।
हालांकि, यह अलग और बड़ी बात है कि एसबीआई ने हाल ही में सभी अवधियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरों में वृद्धि की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 15 अक्टूबर 2022 से प्रभावी हैं। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर सभी अवधि के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ग्राहक 3% से 5.85% के बीच ब्याज दरें प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ब्याज दर पर अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
अभी पढ़ें – Adani इंटरप्राइजेज के शेयर में हुई बढ़ोतरी, ये रही वजह
बैंक अब तीन साल से पांच साल से कम की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज देता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने आम जनता के लिए पांच साल या उससे अधिक की परिपक्वता वाले ऋणों के लिए ब्याज दर को 5.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.85 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines