SBI Amrit Vrishti Scheme: बैंक में पैसा निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होता है। FD में ब्याज दर ज्यादा मिलती है, तो वहीं पैसा डूबने का भी खतरा नहीं रहता है। यही वजह है कि लोग FD में खूब पैसा निवेश करते हैं क्योंकि इसमें गारंटिड रिटर्न मिलना तय होता है। वहीं बैंक भी अक्सर FD से जुड़ी नई-नई स्कीम लॉन्च करते रहते हैं। इसी कड़ी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमृत वृष्टि FD स्कीम (SBI Amrit Vrishti FD) लॉन्च की है। इसके तहत ग्राहकों को तगड़ा ब्याज मिलने वाला है।
SBI की अमृत वृष्टि स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के द्वारा लॉन्च की गई अमृत वृष्टि स्कीम 444 दिनों की होगी। इस स्कीम में आम ग्राहकों को 7 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। SBI के अनुसार अमृत वृष्टि स्कीम में निवेश करने वाले आम ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना ब्याज दर 7.75 प्रतिशत होगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पूजा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने, रेलवे ने जारी की लिस्ट; चेक करें शेड्यूल
घर बैठे होगा निवेश
SBI की अमृत वृष्टि स्कीम में निवेश करने के लिए आपको ब्रांच में नहीं जाना पड़ेगा। अगर आप चाहें तो घर बैठे इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। नेट बैंकिंग और YONO ऐप की मदद से आप इस स्कीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई है।
यह भी पढ़ें- SBI बनेगा देश का नंबर 1 बैंक! चेयरमैन शेट्टी ने पेश किया फ्यूचर प्लान और टारगेट प्रपोजल
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
9 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines