SBI Amrit Vrishti Scheme: आज के साथ कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए हम सभी विभिन्न योजना को अपनाना पसंद करते हैं। ज्यादातर निवेशक ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां किसी तरह का कोई रिस्क न हो और उन्हें आगे चलकर तगड़ा रिटर्न भी मिल सके। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो अपने पैसों कुछ समय के लिए जमा करना चाहते हैं और उस पर तगड़ा रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम, 444 दिनों वाली गारंटीड रिटर्न स्कीम के तहत है, आइए विस्तार से इस एफडी योजना के बारे में जानते हैं।
SBI Amrit Vrishti Scheme
भारतीय स्टेट बैंक की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम गारंटीड रिटर्न योजना के तहत है। इसमें 31 मार्च 2025 से पहले निवेश किया जा सकता है। अमृत वृष्टि एफडी स्कीम में 444 दिनों के लिए निवेश कर सकते हैं। सीमित समय के लिए उच्च ब्याज दर वाली इस एफडी स्कीम में कम से कम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है जबकि, अधिकतम निवेश कितना भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- ये 5 बैंक दे रहे हैं 5 साल के Fixed Deposit पर तगड़ी ब्याज दरें!
SBI Amrit Vrishti Scheme Interest Rate
अमृत वृष्टि एफडी स्कीम में आप 444 दिनों की अवधि के साथ निवेश कर सकते हैं। यहां सामान्य नागरिकों 7.25 प्रतिशत ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दर मिलता है। इस योजना में घरेलू और अनिवासी भारतीय दोनों ग्राहक निवेश करने के पात्र हैं।
3 लाख रुपये के निवेश पर कितना रिटर्न?
भारतीय स्टेट बैंक की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम में 444 दिन यानी करीब 1.5 साल की एफडी कराई जा सकती है। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और 3 लाख रुपये निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको 7.75 प्रतिशत दर के साथ 29,789 रुपये ब्याज मिलेगा और फिर आपके 3 लाख रुपये के मैच्योरिटी पर 3,29,789 रुपये हो जाएंगे।
वहीं, अगर सामान्य नागरिक 3 लाख रुपये का निवेश करता है तो उन्हें 3 लाख रुपये निवेश करने वाले हैं तो 7.75 प्रतिशत दर के हिसाब से 27,798 रुपये ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी के समय आपके 3 लाख रुपये 3,27,798 रुपये हो जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। स्कीम में निवेश के लिए आप बैंक या ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 सरकारी बैंकों की बड़ी सौगात, 5 साल के Fixed Deposit पर छप्परफाड़ ब्याज!
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
3 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines