आजकल निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं और इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी शामिल है। खासकर ऐसे लोग FD में निवेश को तवज्जो देते हैं, जिनके लिए हाई रिटर्न से ज्यादा लो रिस्क मायने रखता है। कहने का मतलब है कि जो ज्यादा जोखिम मोल लेना नहीं चाहते, वे अपने पैसों की FD कराने में विश्वास रखते हैं। बैंक समय-समय पर FD पर मिलने वालीं ब्याज दरों को अपडेट करते रहते हैं, ताकि ग्राहकों का आकर्षण कायम रहे और वह फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए प्रेरित हों।
सामान्य Vs स्पेशल FD
बैंक सामान्य FD के साथ-साथ लिमिटेड पीरियड वाली स्पेशल FD स्कीम्स भी लॉन्च करते रहते हैं। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट वैसे तो सामान्य FD की तरह ही है, लेकिन चूंकि इन्हें एक निर्धारित अवधि के लिए पेश किया जाता है, इसलिए बैंक अक्सर ब्याज दरों को कुछ अधिक रखते हैं। विशेष एफडी की अवधि एक वर्ष से लेकर लगभग 10 वर्ष तक हो सकती है। कई विशेष एफडी 31 मार्च 2025 को खत्म हो रही हैं। अगर आप इनका लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस डेडलाइन से पहले निवेश करना होगा।
SBI बनाम इंडियन बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक भी स्पेशल FD स्कीम्स ऑफर कर रहे हैं। आज हम SBI की 400 दिन वाली और इंडियन बैंक की 400 दिन वाली FD की तुलना करेंगे और जानेंगे कि कहां ज्यादा लाभ मिलेगा। एसबीआई की इस एफडी को अमृत कलश के नाम से जाना जाता है, जबकि इंडियन बैंक की एफडी का नाम आईएनडी सुपर 400 डेज है। चलिए एक उदाहरण से समझते हैं कि कौन सी एफडी 4,44,444 रुपये, 7,77,777 रुपये और 9,99,999 रुपये के निवेश पर अधिक रिटर्न प्रदान करेगी।
कितनी हैं ब्याज दरें?
SBI अमृत कलश फरवरी 2023 में शुरू की गई थी और इसकी समय सीमा मार्च 2023 थी, लेकिन तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है। यह योजना सामान्य नागरिकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करती है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.60 प्रतिशत है। वहीं, IND सुपर 400 डेज FD पर सामान्य नागरिकों 7.05 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.55 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 प्रतिशत है।
SBI: 4,44,444 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
SBI अमृत कलश स्पेशल FD में 4,44,444 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 4,80,078.58 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 4,82,668.64 रुपये
7,77,777 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
SBI अमृत कलश स्पेशल FD में 7,77,777 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 8,40,137.51 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 8,44,670.13 रुपये
9,99,999 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
SBI अमृत कलश स्पेशल FD में 9,99,999 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 10,80,176.80 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 10,86,004.45 रुपये
IND: 4,44,444 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
IND सुपर 400 डेज स्पेशल FD में 4,44,444 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 4,79,820.16 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 4,82,409.15 रुपये
7,77,777 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
IND सुपर 400 डेज स्पेशल FD में 7,77,777 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 8,39,685.29 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 8,44,216.02 रुपये
9,99,999 रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी
IND सुपर 400 डेज स्पेशल FD में 9,99,999 निवेश पर मैच्योरिटी अमाउंट निम्न होगा।
सामान्य नागरिक- 10,79,595.37 रुपये
वरिष्ठ नागरिक- 10,85,420.60 रुपये।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
6 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
10 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
11 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
11 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
12 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
13 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
14 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
15 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines