SBI Amrit Kalash Scheme: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी देश का सबसे बड़ा बैंक कमाल की स्कीम्स अपने ग्राहकों के लिए चलता है, जिसके जरिए ग्राहक बचत करके अपने भविष्य को सुरक्षित बनाते हैं। उन्ही सारी स्कीमों में से एक स्कीम इतनी लोकप्रिय हो रही है कि बैंक को उसकी आखिरी डेट को आगे बढ़ाना पड़ा है। हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं वह है एसबीआई की अमृत कलश स्कीम। इसने अपने ग्राहकों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली है, जो इस स्कीम को ले चुके हैं वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको की क्या खास है इस अमृत कलश स्कीम के अंदर।
गजब का है रिटर्न
जब भी आप कोई स्कीम लेने जाते हैं तो सबसे पहले सवाल होता है कि रिटर्न कितना मिलेगा? तो पहले वहीं से शुरुआत करते हैं दरअसल यह स्कीम 400 दोनों वाली एक एफडी स्कीम है, जिसमें ग्राहकों को 7.5 फ़ीसदी से लेकर 7.6 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। अगला सवाल कब तक इसके लिए कर सकते हैं अप्लाई? तो एसबीआई की इस स्कीम की आखिरी डेट 15 अगस्त 2023 थी, लेकिन ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए से 31 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया है। यानी अभी मोटा-मोटी डेढ़ महीना आपके पास है कि आप अमृत कलश स्कीम को ले सकें।
पहले भी कर सकते हैं मैच्योर
इतना ही नहीं इसके अलावा अगर आप इसे समय से पहले मैच्योर करते हैं तभी आपको ब्याज की रकम मिलेगी। बस बैंक टीडीएस उस पर काटकर आपको सारा पैसा वापस दे देगा। यानी 1 फीसदी तक की पेनल्टी आपको भरनी पड़ेगी। साथ में इस स्कीम के तहत आपको स्टेट बैंक आफ इंडिया से जमा राशि के बदले लोन भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- LIC के बाद सरकार ला रही एक और IPO, शेयर मार्केट में मच जाएगी धूम
फिर ना करें इंतजार
तो फिर इंतजार किस बात का। अगर आप भी अपने पैसों को अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं, अच्छा खासा रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस शानदार स्कीम का लाभ उठाएं। आखिरी डेट का इंतजार ना करें, क्योंकि जितना जल्दी आप पैसों को अच्छी जगह निवेश करेंगे उतना ही आपका पैसा डबल होना शुरू होगा।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
4 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
9 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines