Saving Schemes for Women: क्या आप एक ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां पैसे सुरक्षित रहे और तगड़ा मुनाफा भी हो सके? अगर हां, तो ऐसी कई स्कीम है जिनका फायदा आप उठा सकते हैं। सरकार की ओर से भी महिलाओं के लिए बचत योजनाएं प्रदान की जाती हैं। ऐसी स्कीम उपलब्ध हैं जिन पर अधिक ब्याज का फायदा मिलता है। अगर आप एक महिला हैं या घर में किसी महिला के लिए निवेश करने का सोच रहे हैं तो आइए आपको ऐसी 3 स्कीम के बारे में बताने हैं जिसके साथ अधिक रिटर्न मिल सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
अगर आपके पास अच्छी खासी रकम है और एकमुश्त राशि को जमा करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का सोच सकते हैं। अलग-अलग बैंक और फाइनेंशियल कंपनी की ओर से एफडी पर विभिन्न ब्याज दर प्रदान किया जाता है। 60 साल से अधिक उम्र होने पर आप करीब 0.50 प्रतिशत ज्यादा रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इससे 60 साल से कम और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी निवेश करने की सुविधा मिलती है और एफडी पर अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाना होगा। न्यूनतम निवेश 1000 रुपये है और अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इसमें सालाना ब्याज 8.20 प्रतिशत मिलता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सोने के आभूषण को खरीदने की बजाए आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश के लिए इसे एक सुरक्षित तरीका माना जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड धारकों को 2.50 प्रति वर्ष दर से ब्याज का लाभ मिलता है। इसमें धारकों को सोने की कीमतों में वृद्धि से फायदा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: झारखंड में हर महिला को मिल सकते हैं 12000 रुपये; जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन प्रक्रिया
संबंधित खबरें
आज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
51 mins agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
10 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
16 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
16 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
16 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
19 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines