Savings Account Auto Sweep Facility: आप फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों करवाना पसंद करते हैं? शायद इसका जवाब ये हो कि एक निश्चित समय के लिए पैसों को सुरक्षित रखने और उन पर अधिक ब्याज का फायदा उठाने के लिए या फिर जमा रकम पर ज्यादा मुनाफा मिल सके, इसलिए FD कराते होंगे? वहीं, अगर हम आप से कहें कि आपको फिक्स्ड डिपॉजिट करने की अब झंझट में पड़ना नहीं पड़ेगा और आप आसानी से सेविंग अकाउंट के जरिए ही FD वाला रिटर्न हासिल कर सकेंगे।
जी हां, बैंक में खुले बचत खाते से ही आपको फिक्स्ड डिपॉजिट जितना रिटर्न हासिल हो सकेगा। इतना ही नहीं, आप आमतौर पर बचत खाते में मिलने वाले 2.50 से 4 प्रतिशत तक ब्याज से ज्यादा बेनिफिट सेविंग अकाउंट में एक मोड ऑन कराकर हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको बैंक जाकर एक काम करवाना होगा।
बैंक जानकर करा लें ये काम
सेविंग अकाउंट में अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट जितना रिटर्न पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक जाकर ऑटो स्वीप सर्विस को शुरू करना होगा। इसे खाताधारक बैंक जाकर चालू करा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का यूज करते हैं तो ऑटो स्वीप मोड को ऑन कर सकते हैं, जिससे आपको सेविंग अकाउंट के साथ-साथ FD जितना अधिक रिटर्न मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- ये 15 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर तगड़ा मुनाफा! मिलेगा 9.5% तक ब्याज दर!
क्या है ऑटो स्वीप?
ऑटो स्वीप एक ऐसी सुविधा है जिसका फायदा सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट होल्डर्स उठा सकते हैं। मूल रूप से ऑटो स्वीप, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों का कॉम्बिनेशन है जिसे चालू करवाने पर खाताधारकों को फिक्स्ड डिपॉजिट के समान रिटर्न का फायदा मिलता है।
एक तय सीमा के बाद मिलता है अधिक ब्याज
ऑटो स्वीप को ऑन करवाने पर आपको FD जितना रिटर्न मिल सकता है। ये एक ऑटोमेटिक सर्विस है जो अकाउंट में जमा राशि में एक सीमा बढ़ने पर ऑटोमेटिकली फिक्स्ड डिपॉजिट में चेंज हो जाती है और ग्राहक को ब्याज देने लगती है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अकाउंट होल्डर को बैंक जाना होगा और वहां एक फॉर्म भरना होगा। सेविंग अकाउंट पहले से है तो बस बैंक में जाकर ऑटो स्वीप के लिए फॉर्म भर लें, जिसके बाद से आपको इस सुविधा का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा? जल्दी जानें
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
3 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
4 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
21 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines