Satellite Based Toll Collection System: एक समय था जब टोल के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था लेकिन बदलते वक्त के साथ अब टोल टैक्स सिस्टम काफी अपग्रेड हो गया है। फास्टैग ने तो इस काम को काफी आसान बना दिया है जिसकी मदद से आज मिनटों में टोल टैक्स कट जाता है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही देश से Fastag ही नहीं बल्कि टोल प्लाजा भी गायब हो जाएंगे। जी हां, सरकार इन दिनों एक ऐसे प्लान पर काम कर रही है जिससे टोल टैक्स सीधे बैंक अकाउंट से कट जाएगा। आइए जानते हैं कैसे?
सीधे बैंक अकाउंट से कटेगा टोल टैक्स
दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लाने की बात कही है। गडकरी ने बताया कि इस सिस्टम के तहत, ट्रेवल की गई दूरी के हिसाब से सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसा काट लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिस्टम समय और ईंधन की खपत को बचने में भी काफी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
कैसे काम करेगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम?
जानकारी के अनुसार सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम GPS या अन्य सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का यूज करके टैक्स कलेक्ट करेगा। यह सिस्टम पहले वाहन की सटीक लोकेशन चेक करेगा इसके बाद ही टोल कलेक्ट करेगा। सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम व्हीकल्स को एक्टिव या पैसिव तरीके से टोल पेमेंट करने की सुविधा देगा।
एक्टिव सिस्टम में, टोल पे करने के लिए डिवाइस होता है जो आटोमेटिक तरह से पैसे काट लेता है। जबकि पैसिव सिस्टम में, टोल बूथ पर लोकेटेड इक्विपमेंट व्हीकल के टोल को तय करता है। साथ ही इस सिस्टम में सिक्योरिटी और प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखा जाएगा। इस सिस्टम के आने से व्हीकल और मालिक का सारा डाटा सेफ रहेगा।
एवरेज वेटिंग टाइम हुआ कम
ये कहना गलत नहीं होगा कि FASTag की शुरूआत ने टोल प्लाजा पर एवरेज वेटिंग टाइम को पहले ही 47 सेकंड तक कम कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2024 के अंत तक भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका को कड़ी टक्कर देता दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines