Saste Recharge Plans: रोजाना 3GB डेटा, Free Netflix समेत मिलेंगे ये कई शानदार फायदे
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Saste Recharge Plans With Daily 3GB Data: आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन यूज कर रहा है और उसका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट के लिए ही नहीं बल्कि अन्य बेनिफिट्स जैसे- ओटीटी और डेटा यूज के लिए भी करते हैं। हालांकि, इस तरह के बेनिफिट्स के साथ आने वाले प्लान्स महंगे मिलते हैं जिससे हर कोई खरीदना पसंद नहीं करता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो डेटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और कई बेनिफिट्स वाले सस्ते प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आइए आपको ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं।
आज हम आपको जियो के ऐसे दो प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप नेटफ्लिक्स समेत डेली 3जीबी या 2जीबी डेटा बेनिफिट वाला प्लान देख रहे हैं, तो जियो के ये प्लान आपके काम आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से होगी शुरू, जान लें किन प्रोडक्ट्स पर मिल रही है तगड़ी छूट!
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 1499 रुपये में रोजाना 3GB डेटा का बेनिफिट देता है। डेली डेटा खत्म होने पर 74Kbps तक की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।
इसके अलावा रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट का फायदा भी मिलता है। इन सबके अलावा आप जियो ऐप्स जैसे- Jio Cloud, Jio TV और Jio Cinema का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही Free Netflix Subscription का भी फायदा पा सकते हैं।
जियो अपने ग्राहकों को 1099 रुपये का एक प्लान ऑफर करता है जिसमें रोजाना 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। डेली डेटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का बेनिफिट मिलेगा।
इतना ही नहीं आपको प्लान के साथ दिग्गज OTT प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स का भी फायदा मिलेगा। आप इसके बेसिक प्लान का फायदा पा सकते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स जैसे- JioCloud, JioTV और JioCinema का भी बेनिफिट हासिल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: