Sasta Recharge Plan! 579 रुपये में 56 दिनों तक खूब करें बातें और चलाएं इंटरनेट, जानें अन्य बेनिफिट्स

Sasta Recharge Plan Under Rs 600: अगर आप किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो सिर्फ 579 रुपये का प्लान अपना सकते हैं, जो 2 महीने की वैधता के साथ आता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान के साथ क्या-क्या सुविधा मिलती है?

Sasta Recharge Plan Under Rs 600

सस्ता रिचार्ज प्लान

Sasta Recharge Plan Under Rs 600: आप कितने दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं? अगर जवाब किफायती और लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान है, तो आपके पास कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं। दरअसल, जुलाई में नए प्लानों की लिस्ट को पेश करने के साथ टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लानों में लंबी वैधता वाले प्लान भी शामिल किए हैं। इनमें अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान शामिल हैं। 

विज्ञापन

जुलाई के शुरुआती दिनों में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने खास प्लानों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ प्लान रहे। अगर आप करीब 2 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको सिर्फ 579 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

2 महीने का सस्ता रिचार्ज

दरअसल, हम एयरटेल के 600 रुपये से कम कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्लान के साथ आपको करीब 2 महीने यानी 56 दिनों तक कॉलिंग, इंटरनेट और अन्य सुविधा का फायदा मिलता है। एयरटेल का ये प्लान पहले 479 रुपये का था, लेकिन इसे नए प्लान लिस्ट में 579 रुपये का कर दिया जा चुका है।

विज्ञापन

Airtel Rs 579 Recharge Plan Details

एयरटेल के 579 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ हर दिन 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। 56 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान Wynk Music और Free Hello Tunes की सुविधा के साथ आता है। बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो प्लान के साथ Apollo 24|7 Circle का भी फायदा दिया जाता है।

BSNL Rs 347  Recharge Plan

आपको बता दें कि बीएसएनएल की ओर से 347 रुपये का प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ दिया जाता है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सर्विस दी जाती है। फिलहाल, कंपनी की ओर से 4जी नेटवर्क सर्विस दी जाती है। जबकि, एयरटेल के पास 5जी नेटवर्क सर्विस उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ