हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sarkari Yojana: इन 5 सरकारी योजनाओं में मिलता है सस्ते में घर! ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Sarkari Yojana: अपने सिर पर खुद की छत देखना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई में ये सपना पूरा होने में मुश्किलें आती हैं। ऐसे ही लोगों के लिए सरकार कई स्कीम लेकर आती है, जिसमें सस्ते में घर दिए जाते हैं।

विज्ञापन

Sarkari Yojana: गरीबों के लिए सरकार कई ऐसी योजनाएं लेकर आती है जिनके जरिए उनकी जिंदगी को आसान बनाया जा सके। राशन देना, किसानों के लिए पीएम किसान योजना, बेटियों के भविष्य के लिए नई-नई स्कीम लाई गईं। इसी तरह गरीबों को घर देने के लिए भी सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसके तहत सस्ते में फ्लैट, घर दिए जाते हैं। कई में घर बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। आज ऐसी ही 5 योजनाओं के बारे में आपको बताएंगे।

1- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana)

इस योजना के तहत सरकार की योजना थी कि गरीबों को घर दिए जाएं। इसको सरकार ने ‘2022 तक सभी के लिए आवास’ पहल के तौर पर शुरू किया था। सरकार ने ये योजना भारत में ग्रामीण आबादी को कम लागत वाले घर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की। PMGAY योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य था। इसके साथ ही  ग्रामीणों को 2 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3% की छूट भी दी जाती है।

इस योजना के बारे में यहां पढ़ें

विज्ञापन

2- क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (Credit Linked Subsidy Scheme)

क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना भी PMAY का एक हिस्सा है। यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निम्न आय और मध्यम आय समूहों को ब्याज दर रियायतों से संबंधित सहायता देती है। लक्षित समूह से संबंधित कोई भी व्यक्ति ICICI बैंक में इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। बैंक 2.67 लाख रुपये तक का ब्याज सब्सिडी देती है।

इस योजना के बारे में यहां पढ़ें

विज्ञापन

3- राजीव आवास योजना (Rajiv Awas Yojana)

यह योजना 2009 में अवैध निर्माण और झुग्गियों को खत्म के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके जरिए भारत में निम्न-आय समूहों को बुनियादी सामाजिक सुविधाएं देना था। इसके तहत झुग्गियों को खत्म करके लोगों को उनके घर बनाकर देना था।

इस योजना के बारे में यहां पढ़ें

विज्ञापन

4- MHADA लॉटरी योजना (MHADA Lottery Scheme)

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) एक लॉटरी योजना है, जो सरकारी आवास योजनाओं के अंतर्गत आती है। इसमें निवासियों को किफायती दरों में घर दिए जाते हैं। इस योजना का एक भाग ऐसा भी है जिसके तहत गरीब तबके के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के बारे में यहां पढ़ें

विज्ञापन

5- डीडीए स्कीम (DDA Scheme)

दिल्ली विकास प्राधिकरण आवास योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी। इस पहल का उद्देश्य निम्न-आय, मध्यम आय और उच्च-आय समूहों को फ्लैट्स देना था। हालांकि, इस योजना के तहत सभी वर्गों के लोग आनेदन कर सकते हैं। सभी के लिए अलग कीमतों पर फ्लैट दिए जाते हैं। इस बार डीडीए ने 11 लाख से घरों की शुरुआत की थी।

इस योजना के बारे में यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola