Phone हो गया चोरी, परेशान ना हों, सरकार का 'सारथी' करेगा आपकी मदद

चोरी हुए फोन को सरकार का सारथी पोर्टल सर्च करने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

sanchar saathi portal, how to find lost phone,

Photo Credit: Google

अगर आपका फोन खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सरकार आपके फोन को ब्लॉक और खोजने में पता लगाएगी। दरअसल सरकार ने संचार साथी पोर्टल की शुरुआत की है। ये पोर्टल आपके फोन को ढूंढ निकालने में मदद करेगा। और जब तक फोन नहीं मिल जाता तब तक आप इसे ब्लॉक कर सकते हैं। जब फोन मिल जाए तो इसे अनब्लॉक भी किया जा सकता है। ये पोर्टल काम कैसे करता है, साथ में आपको क्या-्क्या जानकारी देनी होगी, इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

विज्ञापन

ब्लॉक करने के लिए फॉलो करें आसाना स्टेप्स

1. जब भी आपका फोन चोरी या फिर खो जाए तो आप सबसे पहले sancharsaathi.gov.in साइट पर जाएं

विज्ञापन

2. इसके बाद Citizen Centric Services पर जाएं

3. वहां आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, पहला होगा अगर आपका फोन खो गया हो और दूसरा अपने मोबाइल के कनेक्शन को जानने के लिए

विज्ञापन

4. इसलिए पहले ऑप्शन पर क्लिक करें जो मोबाइल फोन ब्लॉक करने के लिए है

5. इस पर क्लिक करते ही 3 ऑप्शन आपको दिखाई देंगे, पहले फोन ब्लॉक करने के लिए, दूसरा फोन अनब्लॉक करने के लिए और तीसरा अपना स्टेट्स को चेक करने के लिए

विज्ञापन

6. ब्लॉक करने के लिए पहले ऑप्शन पर क्लिक करें, इसमें खोए हुए फोन का नंबर, डिवाइस नाम, मोडल नंबर, बिल, खोने की जगह, दिन, समय आदि की जानकारी भरें।

7. इसके बाद शिकायत करने वाले को अपनी जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन

8. फिर कैप्चा को भरकर अपना चालू मोबाइल नंबर देना होगा।

9. OTP को फिल करने के बाद सब्मिट पर क्लिक कर दें।

विज्ञापन

कुछ ही समय में नंबर हो जाएगा ब्लॉक

आपकी डिटेल्स अगर ठीक पाई जाती है कुछ ही घंटो में आपका नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा। वहीं नजदीकी पुलिस स्टेशन में आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। ऐसे में अगर आपका फोन मिल जाता है तो वापस से इसी पोर्टल पर आकर अन ब्लॉक इसे कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ