Sam Altman return in openAI : Artificial Intelligence ने इस समय पूरे विश्व में धूम मचाई हुई है। करीब 1 साल से इसके बारे में लगातर चर्चा हो ही रही है। इसी बीच Sam Altman के साथ ये चर्चा और तेज हो गई। जैसा आप जानते ही हैं कि Sam Altman ओपन AI के को फाउंडर रहे हैं। बीते दिनों उन्हें कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से हर दिन कुछ नया ओपन AI के मामले में हो रहा था। कंपनी ने उन्हें निकाला था तब यही कहा था कि Sam Altman पूरी ईंमानदारी के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। अब कंपनी को उनकी जरूरत नहीं है। लेकिन अब एक बार फिर से कंपनी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। कंपनी ने उन्हें उनकी पॉजिशन दे दी है। इससे पहले उन्हें गूगल मीट पर ये बताया गया कि अब वो कंपनी का हिस्सा नहीं रहे हैं।
कैसे फिर ओपन AI में हुई वापसी?
17 नवंबर को निकाले जानें के कुछ ही दिन बाद ये बातें शुरु हो गईं थीं कि Sam Altman एक बार फिर से ओपन AI के साथ जुड़ सकते हैं। क्योंकि रिपोर्ट्स थीं कि 599 एंप्लाई ने कंपनी को कहा है कि Sam Altman को या तो वापिस बुलाया जाए, नहीं तो वो कंपनी छोड़ देंगे। जिससे कंपनी के ऊपर प्रेशर बना और अब एक बार फिर से OpenAI में सैम की वापसी हो गई है। इसकी जानकारी खुद माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने पोस्ट करके दी है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने OpenAI में 10 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Byju’s की बढ़ी मुसीबत! ED से 9,000 करोड़ का नोटिस जारी; लगा FEMA उल्लंघन का आरोप
Sam Altman AI की दुनिया के हैं दिग्गज
आपको बता दें कि Sam Altman को AI की दुनिया का दिग्गज माना जाता है। 8 साल की ऐज से ये मास्टर कोडिंग कर रहा है। अपनी स्टडी बीच में छोड़ दी जिससे वो अपना बिजनेस शुरू कर सकें। AI को आम आदमी के सामने लाने में सैम ऑल्टमैन की अहम भूमिका है। बताया जाता है कि कंपनी के ChatGPT के प्लान को जमीन पर लाने में Sam Altman ने दिन रात एक कर दी थी।
संबंधित खबरें
Jio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
43 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
55 mins ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
1 hr agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
7 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
8 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
8 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines