Bollywood Stars Bodyguard: बॉलीवुड स्टार्स को अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखना पड़ता है, इसलिए सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, सबके पास अपने पर्सनल बॉडीगार्ड हैं। हालांकि, जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह हैं सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि सिंह। एक हालिया पॉडकास्ट में यूसुफ इब्राहिम ने इन दोनों की कमाई को लेकर कई खुलासे किए।
Ravi Singh की इनकम
यूसुफ इब्राहिम एक फेमस सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं। वह आलिया भट्ट और वरुण धवन सहित कई A-ग्रेड सेलेब्रिटीज को उनके करियर के शुरुआती दिनों से सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में मशहूर टीवी होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने यूसुफ इब्राहिम से पूछा कि क्या शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि सिंह की 2.7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है? इब्राहिम का जवाब था, यह संभव नहीं। यानी रवि सिंह की सैलरी को लेकर जो खबरें चलती रही हैं, उनमें यूसुफ इब्राहिम के अनुसार कोई दम नहीं है।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
Shera की इनकम
हालांकि, जब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की कमाई के बारे में पूछा गया, जो कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये सालाना है तो यूसुफ का जवाब कुछ अलग था। उन्होंने कहा, शेरा की अपनी सिक्योरिटी एजेंसी भी है। इसके अलावा भी वह कई बिजनेस का हिस्सा हैं, इसलिए यह संभव है कि वह इतना कमाते होंगे। बता दें कि शेरा का असली नाम Gurmeet Singh Jolly है और वह करीब दो दशकों से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। शेरा Tiger Security के नाम से अपनी एजेंसी चलाते हैं।
यह भी पढ़ें – Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले ‘Baby John’ ने और कहां लगाया है पैसा?
Shreysay Thele की इनकम
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयसे थेले के बारे में कहा जाता है कि वह सालाना 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। इस बारे में यूसुफ इब्राहिम ने कहा, मेरे पास उनकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं है। महीने के हिसाब से देखें तो यह 10 से 12 लाख रुपये हो भी सकता है और नहीं भी। दरअसल, यह इस बात पर निर्भर करता है कि शूट, इवेंट या प्रमोशन के लिए क्या बिलिंग हो रही है, बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी है और स्टार महीने में कितने दिन काम कर रहा है आदि।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
58 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines