Salary Tax Rules: रेंट फ्री होम के नियमों में बदलाव किया गया है। इस फैसले से उन नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा, जिनकी सैलरी अच्छी है और जिन्हें नियोक्ताओं (Employers) द्वारा रेंट फ्री होम उपलब्ध कराया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नियोक्ताओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए रेंट फ्री होम के मूल्यांकन के नियमों में बदलाव किया है।
CBDT के इस फैसले से शीर्ष प्रबंधन पेशेवरों और अन्य उच्च-वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए लाभ अधिक होंगे। दरअसल, वे कर्मी अब और ज्यादा बचत कर सकेंगे और सैलरी के नाम पर पहले से ज्यादा नकदी घर ले जा सकेंगे। बता दें कि आयकर नियमों मं संशोधन किया गया है और ये नए नियम एक सितंबर से लागू हो जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार, जहां कर्मचारियों को अनफर्निश्ड आवास प्रदान किए जाते हैं और ऐसे आवास का स्वामित्व नियोक्ता के पास है, तो मूल्यांकन वेतन का 10 प्रतिशत होगा, जो 2011 की जनगणना के अनुसार 4 मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों में अब 15 प्रतिशत है। (पहले, 2001 की जनगणना के अनुसार 2.5 मिलियन)।
ऐसे मिलेगा फायदा
2011 की जनगणना (पहले, 2001 की जनगणना के अनुसार 1 से 2.5 मिलियन) के अनुसार, जिन शहरों की आबादी 1.5 मिलियन से अधिक है, लेकिन 4 मिलियन से अधिक नहीं है, वहां इस तरह का मूल्यांकन वेतन के 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
परिणामस्वरूप, अनुलाभ का कम मूल्य लाभार्थी-कर्मचारी की कंपनी की लागत (CTC) में जोड़ा जाएगा और उसकी आय सीमा और चुनी गई कर व्यवस्था के अनुसार कर लगाया जाएगा। इससे कर का भुगतान कम होगा और घर ले जाने के लिए वेतन अधिक होगा।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
13 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines