सहारा इंडिया में अपनी मेहनत की कमाई जमा करने वाले लाखों निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के CRCS पोर्टल ने अब उन लोगों के लिए री-सबमिशन (Resubmission) का रास्ता खोल दिया है जिनके आवेदन पहले किसी कमी (Deficiency) की वजह से रिजेक्ट या पेंडिंग कर दिए गए थे. बता दें कि शुरुआत में रिफंड की सीमा कम थी, लेकिन अब पोर्टल पर 10 लाख रुपये तक के क्लेम किए जा सकते हैं. जिन निवेशकों के पास बड़ी राशि जमा है, वे अब पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
क्लेम नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपको पोर्टल से मैसेज मिला है कि आपके आवेदन में कुछ कमियां हैं, तो आपको https://mocresubmit.crcs.gov.in/ पर जाना होगा. यहां आपको अपनी कमियों को ठीक करके दोबारा आवेदन करना है. एक बार री-सबमिट करने के बाद, 45 वर्किंग डेज के भीतर आपके दावे पर कार्रवाई की जाएगी.
Petrol Price Today: आज सुबह बदल गया पेट्रोल डीजल का भाव, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल का दाम
स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?
- पोर्टल पर जाकर ‘Depositor Registration’ पर क्लिक करें.
- अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- अब Depositor Login पर जाएं और आधार के आखिरी 4 अंक व मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- लॉगिन के बाद आपको अपनी सदस्यता संख्या (Membership Number), खाता संख्या और पासबुक/सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
आवेदन करने से पहले ये चीजें अपने पास जरूर रखें:
- सदस्यता संख्या (Membership Number)
- जमा खाता संख्या (Deposit Account Number)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (अनिवार्य)
- जमा प्रमाण पत्र या पासबुक
- पैन कार्ड: अगर आपका क्लेम 50000 या उससे अधिक है, तो पैन कार्ड अनिवार्य है.
भोपाल और हैदराबाद की सोसायटियों के लिए रसीद नंबर (Receipt Number) और लखनऊ व कोलकाता की सोसायटियों के लिए खाता संख्या (Account Number) देना अनिवार्य है.
मदद के लिए यहां संपर्क करें
अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) संपर्क कर सकते हैं:
हेल्पडेस्क: 01120909044, 01120909045
कमेटी नंबर: 0522 6937100, 08069208210
अब तक 50,000 तक के पात्र दावों का भुगतान किया जा चुका है. यदि आपका पैसा अटका है, तो कमियों को सुधारने में देरी न करें. पोर्टल को धीरे-धीरे सभी के लिए खोला जा रहा है ताकि लोड मैनेज किया जा सके.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines