Sabse Sasta Recharge Plan: सस्ते और महंगे दोनों रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं, लेकिन किस कंपनी का प्लान आपके लिए सस्ता रहेगा? अगर ये आपका भी सवाल है तो शायद इसका जवाब आपको 100 रुपये से कम कीमत के रिचार्ज प्लान के बारे में जान कर मिल सकता है। दरअसल, आज हम आपके लिए वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए आपको 100 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Airtel Recharge Plan Under 100
- एयरटेल अपने ग्राहकों को 29 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। इसमें 2GB डेटा बेनिफिट मिलता है।
- एयरटेल का 49 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी डाटा बेनिफिट के साथ आता है। इसकी वैधता 1 दिन की होती है।
- एयरटेल 65 रुपये का भी रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जिसका फायदा पहले से चल रहे प्लान के साथ मिल सकता है। ये भी एक डेटा प्लान है जिसके साथ 4जीबी डेटा का फायदा मिलता है।
- एक प्लान की कीमत 100 रुपये है। इसमें आपको 81.75 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
BSNL Recharge Plan Under 100
- 87 रुपये का रिचार्ज प्लान- बीएसएनएल का प्लान 14 दिन की वैधता के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 1GB डेटा का फायदा मिलता है।
- 97 रुपये का रिचार्ज प्लान- इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इसकी 15 दिन की वैधता मिलती है।
- 99 रुपये का रिचार्ज प्लान- इसके साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में 17 दिन की वैधता मिलती है।
Reliance Jio Recharge Plan Under 100
26 रुपये का रिचार्ज प्लान- 5जी अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। डेटा खत्म होने पर 64 केबीपीएस के साथ इंटरनेट चला सकते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों तक की है। ये प्लान सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है।
ये भी पढ़ें- 28 दिन और 56 दिन वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता?
91 रुपये रिचार्ज प्लान- 5जी अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 50 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेटा खत्म होने पर 64 केबीपीएस के साथ इंटरनेट चला सकते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों तक की है। ये प्लान सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है।
62 रुपये का रिचार्ज प्लान- 5जी अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 6GB डेटा का फायदा मिलता है। डेटा खत्म होने पर 64 केबीपीएस के साथ इंटरनेट चला सकते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों तक की है। ये प्लान सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है।
75 रुपये रिचार्ज प्लान- 5जी अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 50 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेटा खत्म होने पर 64 केबीपीएस के साथ इंटरनेट चला सकते हैं। इसकी वैधता 23 दिनों तक की है। ये प्लान सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है। इसमें 14 OTT के साथ 78 GB एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिलता है।
Vi Recharge Plan Under 100
वीआई की ओर से 39 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है, जिसमें 3GB डेटा का फायदा तीन दिनों की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा 57 रुपये का रिचार्ज प्लान है, जिसके साथ अनलिमिटेड नाईट डेटा बेनिफिट मिलता है। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक की अनलिमिटेड डेटा सर्विस मिलता है। एक प्लान 58 रुपये का आता है जिसके साथ 3GB डेटा का फायदा 28 दिनों तक मिलता है। एक प्लान और है जो 82 रुपये में मिलता है। इस रिचार्ज के साथ Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के अलावा 4 GB डेटा का फायदा 14 दिनों के लिए मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
17 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
19 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
21 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
21 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
23 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines