पिछले कई सत्रों से ऐतिहासिक गिरावट झेल रहे भारतीय रुपये के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 130 पैसे की भारी बढ़त के साथ ₹93.59 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹94.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
RBI ने क्या चलाया दांव?
रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों (विशेषकर प्राइवेट और विदेशी बैंकों) को निर्देश दिया है कि वे भारतीय मुद्रा पर अपनी नेट ओपन पोजीशन (NOP-INR) को $100 मिलियन के भीतर सीमित रखें। बैंकों को इस नियम का पालन 10 अप्रैल तक करना अनिवार्य है।
$18 बिलियन की स्क्वायरिंग ऑफ
बाजार विशेषज्ञों और ट्रेडर्स का मानना है कि RBI के इस कदम से बैंकों को अपनी पुरानी पोजीशन बदलनी होगी। इससे बाजार में लगभग 18 बिलियन डॉलर की पोजीशन स्क्वायर ऑफ (खत्म) होने की उम्मीद है, जिससे रुपये को भारी सपोर्ट मिल रहा है।
युद्ध के कारण गिरा था 4%
मार्च में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से रुपया 4% से ज्यादा टूट चुका था, जिससे यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गया था। RBI लगातार स्पॉट और फॉरवर्ड मार्केट में हस्तक्षेप करके रुपये को सहारा दे रहा था, लेकिन आज का फैसला गेम-चेंजर साबित हुआ है।
एक्सपर्ट का मानना है कि यह एक राहत का चरण है। यह बुनियादी बदलावों (Fundamentals) की वजह से नहीं, बल्कि बैंकों द्वारा अपनी पोजीशन वापस लेने (Unwinding) की वजह से हुआ है, जो कम अवधि के लिए रुपये को मजबूती देगा।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
42 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
22 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines