Indian Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.21 के अपने पिछले स्तर से 10 पैसे गिरकर 82.31 पर आ गया।
घरेलू मुद्रा इस अवधि के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 के उच्च स्तर और 82.46 के निचला स्तर पर रही। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 102.58 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 5.28 प्रतिशत बढ़कर 84.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बीच, कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के OPEC+ के फैसले से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिससे मुद्रास्फीति की चिंता फिर से बढ़ गई।
बेंचमार्क ब्याज दर में हो सकती है बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 6 अप्रैल (गुरुवार) को घोषित की जाने वाली द्विमासिक मौद्रिक नीति में बेंचमार्क ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह खुदरा मुद्रास्फीति को कम करने और वैश्विक साथियों के साथ तालमेल बनाए रखने के दबाव में किया जा सकता है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति लाने से पहले विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों को ध्यान में रखने के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) 3, 5 और 6 अप्रैल को तीन दिनों के लिए बैठक करेगी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
13 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines