डॉलर के सामने रुपया औंधे मुंह गिर रहा है. $1 = 96.78 रुपये? ये कोई मजाक नहीं, ऑल टाइम लो के बिल्कुल करीब है. मई में 96.95 का जो सबसे बुरा लेवल बना था, रुपया फिर वहीं पहुंच गया है. और RBI से अब देखा नहीं गया. लिहाजा शनिवार को RBI ने सीधा डंडा चला दिया.
RBI ने क्या किया?
सट्टेबाजी पर ताला लगाने की तैयारी. जी हां, अभी तक हो ये रहा था कि बड़े-बड़े ट्रेडर बिना किसी असली जरूरत के, सिर्फ दांव लगा रहे थे कि रुपया गिरेगा. इसे सट्टेबाजी कहते हैं. इसी से रुपया और गिर रहा था. इसलिए, रुपये को मजबूत करने के लिए RBI ने ये 3 बड़े कदम उठाए हैं:
- दांव लगाने की लिमिट 100 से घटाकर 5 मिलियन डॉलर:
पहले कोई भी बिना किसी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के $100 मिलियन तक का डॉलर-रुपया का कॉन्ट्रैक्ट खरीद-बेच सकता था. अब RBI ने कहा कि सिर्फ $5 मिलियन तक ही कर सकते हो. मतलब 95% सट्टेबाजी एक झटके में खत्म. - कैंसिल करके दोबारा बुक करने पर रोक:
कई लोग कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करके फिर बुक कर लेते थे, घुमाते रहते थे. RBI ने कहा अब अगर एक बार कैंसिल किया तो दोबारा उसी एक्सपोजर पर बुक नहीं कर सकते. - 20% कैश RBI के पास जमा कराओ:
अगर आप $2 मिलियन से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट कर रहे हो और डॉलर खरीद रहे हो, तो उसकी वैल्यू का 20% कैश आपको RBI के पास गिरवी रखना होगा. इसे FERR कहते हैं. मतलब जेब से पैसा लगाओ, फिर सट्टा लगाओ.
और एक और मास्टरस्ट्रोक – 12 अक्टूबर से IOC, BPCL, HPCL को डॉलर RBI खुद देगा. ये तीनों तेल कंपनियां रोज बाजार से अरबों डॉलर खरीदती हैं, जिससे रुपया गिरता है. अब वो मांग बाजार से हट जाएगी, तो रुपये को सांस मिलेगी.
रुपया गिर क्यों रहा है?
विदेशी पैसा भाग रहा है: FII लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालकर अमेरिका ले जा रहे हैं.
कच्चा तेल: तेल महंगा तो हमें ज्यादा डॉलर देने पड़ते हैं.
डॉलर ही मजबूत है: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा हैं तो डॉलर दुनिया में शेर बना हुआ है.
खजाना भी खाली हो रहा है
RBI रुपया बचाने के लिए अपने खजाने से डॉलर बेच रहा है. इसीलिए फॉरेक्स रिजर्व 4 हफ्ते में $51 अरब घट गया है. 2 अक्टूबर वाले हफ्ते में ही रिजर्व $12.95 अरब घटकर $734.60 अरब रह गया. 4 सितंबर को $785.70 अरब का रिकॉर्ड था.
आप पर क्या असर?
विदेश जाना, पढ़ाई, iPhone, विदेशी सामान महंगा होगा. तेल महंगा तो पेट्रोल-डीजल पर भी प्रेशर आएगा. पर RBI के इस सख्त कदम से एक्सपर्ट कह रहे हैं कि रुपये को तुरंत सपोर्ट मिलेगा, 97 के पार जाने से रुकेगा.
संबंधित खबरें
आखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 hr agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
3 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
8 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
8 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
9 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines