Rules Changing from 1st November: अब कल से 11वां महीना यानी नवंबर शुरू हो रहा है। हर नए महीने की शुरुआत में कुछ नए बदलाव आते हैं जिनके बारे में हम आपको समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। ये बदलाव आपकी पॉकेट-लाइफ और जरूरत से जुड़े हुए हैं। इस बार कुछ आर्थिक बदलाव हैं जिनका सीधा असर आप पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…
1 नवंबर से स्वास्थ्य और सामान्य बीमा दावों के लिए KYC अनिवार्य
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण बीमाकर्ताओं के लिए 1 नवंबर से केवाईसी (KYC) विवरण प्रदान करना अनिवार्य कर सकता है। अब तक, गैर-जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण प्रदान करना स्वैच्छिक है, जो हो सकता है 1 नवंबर से अनिवार्य किया जाएगा। केवाईसी से जुड़े नियम नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य किए जा सकते हैं। इसके तहत अगर आप बीमा दावा करते समय केवाईसी दस्तावेज पेश नहीं करते हैं तो आपका दावा खारिज किया जा सकता है।
गैस सिलेंडर के दाम बदलेंगे
हर महीने के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से 1 नवंबर को रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाएंगे। 1 नवंबर को 14 किलो घरेलू और 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर दोनों की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इस महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।
ट्रेनों का नया समय
1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है। पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है। अब नया टाइम टेबल 1 नवंबर से लागू होगा। इसके बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों और 7 हजार मालगाड़ियों के समय में बदलाव होगा। देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी एक नवंबर से बदल जाएगा।
बंद हो जाएगी बिजली पर सब्सिडी
राजधानी दिल्ली की जनता को 1 अक्टूबर से बिजली पर सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। दरअसल, अब दिल्ली की जनता को एक महीने की 200 यूनिट मुफ्त बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ऐसे में जो लोग पंजीकरण नहीं करा पाएंगे उन्हें 1 नवंबर से यह सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने कहा था कि कई लोग ऐसे हैं, जो सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं। इसलिए अगर जिसका सब्सिडी चाहिए, वो बताए, तभी उनको पहले की तरह ऐसे ही फ्री बिजली मिलती रहेगी।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: देव दीपावली से पहले 7वें आसमान से गिरा सोना, अब 29531 रुपया में खरीदें एक तोला
गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए देना होगा ओटीपी
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव होने जा रहा है। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर सही ग्राहक को केवल सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines