Rules Change From 1 January 2025: हर महीना किसी न किसी बदलाव के साथ आता है। महीने की पहली तारीख में कई नियम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बार का महीना खास रहने वाला है क्योंकि साल 2025 का पहला दिन होगा और इस दौरान नए साल पर नए नियम जारी हो सकते हैं। 1 जनवरी से होने वाले बदलाव में गैस-सिलेंडर की कीमत से लेकर कारों की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना है। आज हम आपको साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी से होने वाले 5 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं आम लोगों की जेब पर क्या असर पड़ सकता है?
बिना गारंटी के लोन (Loan Without Guarantee)
जनवरी से लोन संबंधित नियम में बदलाव हो सकता है। बिना गारंटी के लोन मिल सकेगा। किसानों के लिए चल रही लोन स्कीम के तहत बिना गारंटी के अधिक लोन मिल सकेगा। इसकी सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये हो सकती है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Rate)
महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी रेट को रिवाइज किया जाता है। पिछले कुछ महीनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.2 किलो के साथ बनी हुई है। बात करें कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत की तो इसके रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के रेट $73.58 प्रति बैरल है। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम में बदलाव (FD Rules)
अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से FD के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि एफडी के कुछ नियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगे।
शेयर मार्केट से संबंधित नियम (Stock Market Rules)
शेयर बाजार से संबंधित कुछ नियम में 1 जनवरी से बदलाव देखने को मिल सकता है। सेंसेक्स-50, सेंसेक्स और बैंकेक्स इंडेक्स की मंथली एक्सपायरी में अहम बदलाव देखे जाएंगे। नए नियम के अनुसार एक्सपायरी हर सप्ताह शुक्रवार की बजाए मंगलवार को होगी। इतना ही नहीं, हर तीसरे और छठे महीने की कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी आखिरी मंगलवार को होगी।
यूपीआई 123पे ट्रांजैक्शन लिमिट (UPI 123 Pay New Transaction Limit)
यूपीआई की ओर से फीचर फोन यूजर्स के लिए यूपीआई 123पे की सुविधा दी जाती है जिसमें जनवरी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से यूपीआई 123पे की लेनदेन लिमिट को बढ़ा दिया जाएगा जो 5000 रुपये की जगह 10000 रुपये तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Top 5 Expressways बने तो 17 राज्यों में आसान होगा सफर, जानें एक-दूसरे से कैसे जुड़ेंगे?
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
2 mins ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 hr ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
21 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines