News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rule Changes from 1st August: नया महीना, नए नियम! अगस्त का महीना शुरू होने ही वाला है और इस महीने कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे आपकी जेब को इफेक्ट करेंगे। आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या हैं और आपको कैसे तैयार रहना चाहिए।
हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों से दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इस बार दामों में कमी आने की संभावना है। इससे आपकी रसोई का बजट कम हो सकता है।
खुशखबरी! 1 अगस्त से गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना और भी सस्ता हो जएगा। कंपनी ने अपनी सेवाओं पर लगने वाले शुल्क में 70% की कटौती कर दी है। इसका मतलब है कि अब आप बिना किसी ज्यादा खर्च के गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:Uber ने बढ़ाई OLA की टेंशन; भारत में पेश किया सबसे खास फीचर, जानें कैसे करेगा काम?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक अगस्त का महीना त्योहारों से भरा हुआ होता है और इस बार भी बैंकों की छुट्टियां काफी हैं। अगर आपका कोई बैंक का काम है तो पहले से ही अपनी योजना बना लें। बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखकर आप यह पता कर सकते हैं कि किन-किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की है। यदि आप इनकम टैक्स रिटर्न तय तारीख से पहले नहीं भरते हैं तो आपको 5000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपये से कम है, तो 1,000 रुपये और अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो देरी से ITR भरने पर जुर्माना ₹5,000 तक हो सकता है।
एचडीएफसी बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड पर सेवा शुल्क बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक अब अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड जैसे CRED, Cheq, MobiKwik, Freecharge आदि से ऐप्स के जरिए रेंट पेमेंट करते हैं या फिर 5000 रुपये से ज्यादा का एक बार में पेट्रोल भरवाते हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़े:Google Pay पर आसानी से भर सकते हैं बिजली का बिल, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
ये बदलाव आपके लिए क्यों हैं जरूरी?
ये बदलाव आपकी दिनचर्या और खर्चों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। आप अपनी योजनाओं को इन बदलावों के अनुसार बना सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं।
Rule Changes from 1st August: कुछ अतिरिक्त सुझाव:
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।