Rule Change From 1st September: हर महीने की शुरुआत से पहले देश में कुछ नियमों का ऐलान किया जाता है। अगस्त में भी एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने जैसे नियम में बदलाव हुआ। वहीं, अगस्त का महीना समाप्त हो रहा है और सितंबर महीने की शुरुआत में होने वाले बदलावों की जानकारी सामने आ चुकी है। सितंबर के महीने में कुछ खास बदलाव होने वाले हैं तो कुछ नियम भी लागू होने वाले हैं। इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत, महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) समेत क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड जैसे बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं सितंबर में कौन से बड़े बदलाव होने वाले हैं और इसका असर आम लोगों की जेब पर कैसे पड़ सकता है?
1. Rates of ATF and CNG-PNG
सितंबर से ऑयल मार्केट कंपनियों द्वारा हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का संशोधन किया जाएगा। इसके बाद रेट में बदलाव हो सकता है। 1 सितंबर को एटीएफ और सीएनजी-पीएनजी की नई कीमत को पेश किया जा सकता है।
2. LPG Cylinder Price
हर महीने की शुरुआत से पहले भारतीय तेल कंपनियों की ओर से एलपीजी के दाम का संशोधन किया जाता है, जिसके बाद कीमतों में बदलाव भी हो सकता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। अगस्त के शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
ये भी पढ़ें- इतने दिनों में जरूर करें बैंक अकाउंट से लेनदेन, वरना बंद हो जाएगा खाता
3. Fake Calls Avoid Rules
ट्राई द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया है, जिसके चलते फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाया जा सकता है। TRAI ने सख्त गाइडलाइन को जारी किया है जिसके कारण जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीसीएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली कमर्शियल मैसेजिंग और टेलीमार्केटिंग कॉल को डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर 30 सितंबर तक शिफ्ट करना होगा। ऐसे में उम्मीद है कि फर्जी कॉल और मैसेज पर रोकथाम किया जा सकेगा।
4. Dearness Allowance
सितंबर में सरकार कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी तक कर्मचारियों द्वारा 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन बढ़ोतरी होने के बाद इसे 53 फीसदी किया जा सकता है।
5. Credit Card Rules
सितंबर से क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव हो सकते हैं। HDFC Bank की ओर से यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट को तय किया जा सकता है, जिसके बाद ग्राहकों द्वारा प्रतिमाह सिर्फ 2000 पॉइंट्स का ही यूटिलिटी ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। IDFC First Bank की ओर से भी क्रेडिट कार्ड से भुगतान के दिन को 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा।
Aadhaar Card Deadline
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख भी सितंबर में ही है। 14 सितंबर 2024 तक आप आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि को मुफ्त में चेंज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Free Aadhaar Update: आधार में नाम और पता बदलने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
4 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
7 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
9 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
13 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
14 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines