हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EPF New Rules 2026: अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानिए क‍ितनी घट जाएगी इन-हैंड सैलरी

EPFO वेज सीलिंग 25,000 रुपये होने के बाद 20000 सैलरी पर कितना पीएफ और पेंशन कटेगा? जानिए ईपीएफ, ईपीएस और इन-हैंड सैलरी का पूरा गणित आसान भाषा में.

विज्ञापन
नए न‍ियमों के तहत अब कंपनी के योगदान का कुछ ह‍िस्‍सा पेंशन फंड में जाएगा. (फोटो- एएनआई)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सैलरी पाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है. सरकार ने अनिवार्य प्रोविडेंट फंड (PF) कवरेज के लिए वेज सीलिंग (सैलरी की सीमा) को 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये प्रति महीना कर दिया है.

यह नया नियम 17 सितंबर 2026 से लागू हो चुका है. इस फैसले से अब 15000 से 25000 रुपये कमाने वाले लाखों कर्मचारी सीधे ईपीएफओ के दायरे में आ गए हैं.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आपकी बेसिक सैलरी 20000 रुपये है, तो अब हर महीने आपकी इन-हैंड (Take-home) सैलरी कितनी घटेगी और आपके PF व EPS अकाउंट में कितने रुपये जमा होंगे? आइए, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

20000 की सैलरी पर PF कटौती का पूरा हिसाब-किताब
मान लीजिए आपकी एलिजिबल पीएफ सैलरी 20000 रुपये प्रति महीना है, तो स्टैंडर्ड 12% की दर से कैलकुलेशन कुछ इस तरह होगा:

कर्मचारी का योगदान
20000 रुपये का 12% होगा 2400 प्रति महीना. अब यह पूरा 2400 रुपये आपके ईपीएफ (EPF) अकाउंट में सीधे जमा हो जाएगा. अगर आपकी कंपनी पहले 15000 रुपये की पुरानी सीलिंग पर पीएफ काटती थी, तो पहले सिर्फ 1800 रुपये कटते थे. यानी अब आपकी इन-हैंड सैलरी 600 रुपये महीना कम हो सकती है.

विज्ञापन

कंपनी का योगदान
कंपनी भी आपकी सैलरी का 12% यानी 2400 देती है, लेकिन यह पैसा दो हिस्सों में बंट जाता है.

EPS (पेंशन फंड) में शेयर 8.33% का है. इस ल‍िहाज से 20000 रुपये का 8.33% यानी लगभग 1666 रुपये EPS में चला जाएगा. यानी 2400 में से 1666 घटाने के बाद लगभग 734 रुपये पीएफ में जाएंगे.

विज्ञापन

आपके PF और पेंशन खाते में कुल कितना जमा होगा?
अगर हम दोनों (आपका और कंपनी) के योगदान को जोड़ें, तो हर महीने आपके रिटायरमेंट फंड में कुल 4800 रुपये जमा होंगे.

क्या हर 20000 रुपये सैलरी वाले की टेक-होम सैलरी घटेगी?
जरूरी नहीं. अगर आपकी कंपनी पहले से ही आपकी एक्चुअल/पूरी सैलरी (20000 रुपये) पर पीएफ काट रही थी, तो आपकी सैलरी पर कोई नया असर नहीं पड़ेगा. यह बदलाव केवल उन कर्मचारियों के लिए है, जिनका पीएफ अब तक 15,000 रुपये की वैधानिक सीमा पर ही काटा जा रहा था.

विज्ञापन

भले ही नई वेज सीलिंग लागू होने से आपकी टेक-होम सैलरी में हर महीने कुछ सौ रुपये की कटौती दिखे, लेकिन लॉन्ग टर्म (रिवाइज्ड रिटायरमेंट सेविंग्स) के लिहाज से यह आपके लिए बेहद फायदेमंद है. अब आपके प्रोविडेंट फंड और पेंशन दोनों में पहले से कहीं ज्यादा रकम जमा होगी, जो भविष्य को और सुरक्षित बनाएगी. अपनी सैलरी स्लिप और ईपीएफओ पासबुक (EPF Passbook) जरूर चेक करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola