Rs 2000 Note Deposit or Exchange Deadline: क्या अभी तक आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं? इसे बदलने या जमा करने का अभी तक आप विचार ही कर रहे हैं? तो अब ये समय लगभग खत्म हो चुका है। आरबीआई के मुताबिक नोट को बदलने या जमा करने की तारीख 30 सितंबर तय की गई, ये तारीख आ चुकी है। ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक 2 हजार के नोटों को बदला या जमा नहीं किया है तो उनके लिए अब कोई मौका नहीं बचा है।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोटों को बदलने के समय सीमा को लेक खास जानकारी दी है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि ग्राहकों के 2000 रुपये के नोटों को अब नहीं बदला जाएगा। केंद्रीय बैंक ने भी ये साफ कर दिया है कि 2 हजार रुपये के नोट बदलने की समय सीमा ज्यादा समय नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है कि अब आरबीआई 2000 रुपये के नोट को बदलने की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं कर सकता है?
नहीं बढ़ेगी 2000 रुपये के नोट को बदलने की समय सीमा
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि आरबीआई 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने की समय सीमा अब नहीं बढ़ाने वाली है। इसलिए 2 हजार के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर अब आखिरी मौका है।
2000 रुपये के नोट बदलने की नई तारीख
कई मीडिया रिपोर्टों की मानें तो रिजर्व बैंक की ओर से विदेश में रहने वाले भारतीयों और एनआरआई के लिए तारीख बढ़ा सकती है। ऐसे भारतीय जो विदेश में रहते हैं या एनआरआई हैं उनके लिए 2000 रुपये के नोट बदलने की समय सीमा 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, ANI की रिपोर्ट का कहना है कि 30 सितंबर के बाद इसकी डेट में कोई बदलाव नहीं होगा।
4 महीने का दिया था समय
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने के लिए ऐलान किया गया था। इसके लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई थी। एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोटों को बदलने के लिए कहा गया था। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2 सितंबर को आंकड़े जारी किए गए थे जिसके मुताबिक बैंक में अब तक 2000 रुपये के करीब 93 फीसदी नोट वापस आ गए हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
1 hr agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines