क्या अब भारत में बनेंगीं Rolls-Royce? PM मोदी से मिलने के बाद कंपनी ने दिया बड़ा संकेत

भारत की बढ़ती ताकत का असर अब दुनिया की लग्जरी कंपनियों पर भी दिखने लगा है. रोल्स-रॉयस के CEO ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में बड़ा विस्तार करने का प्लान साझा किया है. कंपनी भारत को बड़ा बाजार बनाने के साथ निवेश, इंजीनियरिंग और रोजगार बढ़ाने की तैयारी में है.

rolls royce.jpg

पीएम मोदी से मिले Rolls-Royce CEO.

विज्ञापन

Rolls Royce CEO PM Modi Meeting: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अब दुनिया की बड़ी कंपनियों को भी अपनी तरफ खींच रही है. विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते देश के साथ अब लग्जरी ब्रांड्स भी साझेदारी करना चाहते हैं. इसी कड़ी में रोल्स-रॉयस के CEO ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में निवेश और विस्तार की अपनी योजनाओं पर चर्चा की. बुधवार को रोल्स-रॉयस के CEO तुफान एर्गिनबिलगिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस दौरान उन्होंने भारत में कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने और विकसित भारत मिशन में योगदान देने की अपनी योजना साझा की. यह मुलाकात भारत को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

पीएम मोदी ने जताई खुशी

इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि रोल्स-रॉयस के CEO से मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और देश के प्रतिभाशाली और नवाचारी युवाओं के साथ साझेदारी करने के लिए कंपनी के उत्साह का स्वागत है.

विज्ञापन

रोल्स-रॉयस का भारत के लिए बड़ा प्लान

कंपनी की ओर से भी बताया गया कि इस बैठक में भारत में बड़े स्तर पर विस्तार को लेकर चर्चा हुई. रोल्स-रॉयस भारत में अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को दुनिया का सबसे बड़ा बनाना चाहती है. इसके साथ ही कंपनी जटिल मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग क्षमताओं को विकसित करने पर भी काम करेगी.

भारत को घरेलू बाजार बनाने की तैयारी

विज्ञापन

इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी कंपनी के CEO ने संकेत दिया था कि रोल्स-रॉयस भारत को एक प्रमुख और स्थायी बाजार के रूप में विकसित करना चाहती है. कंपनी भारत को अपने लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानती है और यहां लंबे समय तक निवेश की योजना बना रही है.

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन

रोल्स-रॉयस ने कहा है कि वह स्थानीय साझेदारियों को मजबूत करने, भारतीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने और देश के सप्लायर्स से ज्यादा खरीद करने की दिशा में काम करेगी. इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बेंगलुरु में बढ़ाया इनोवेशन नेटवर्क

विज्ञापन

इसी दिशा में कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में अपने विस्तारित ग्लोबल कैपेबिलिटी और इनोवेशन सेंटर की शुरुआत की है. यह केंद्र इंजीनियरिंग, तकनीक और रिसर्च के क्षेत्र में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा और देश के युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ