Rohan Mirchandani’s Epigamia: सेहत को लेकर फिक्रमंद रहने वालों के घर में योगर्ट का छोटा सा डिब्बा नजर आ ही जाता है। योगर्ट को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाने वालीं की संख्या पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी है और इसमें रोहन मीरचंदानी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। रोहन और उनकी कंपनी एपिगेमिया की बदौलत 2015 में ग्रीक योगर्ट की भारत में एंट्री हुई। लोगों को ट्रेडिशनल योगर्ट की तुलना में एक क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन मिला, और यहां से योगर्ट की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत हुई।
बदल दी लाइफस्टाइल
रोहन मीरचंदानी के नेतृत्व में एपिगेमिया ने केवल नए प्रोडक्ट्स ही पेश नहीं किये, बल्कि भारतीयों की लाइफस्टाइल को भी पूरी तरह से बदल दिया। रोहन ने जल्द ही महसूस कर लिया था कि शहरों में रहने वाले अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं। उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए पोषण से भरपूर प्रोडक्ट लॉन्च किये और लोगों को फिट रहने का एक नए तरीका सुझा दिया।
यह भी पढ़ें – कितनी दौलत छोड़ गए हैं Epigamia के Rohan Mirchandani? कंपनी में Deepika का भी लगा है पैसा
प्लांट-बेस्ड योगर्ट
एपिगेमिया के ग्रीक योगर्ट ने थोड़े से समय में ही देश के घर-घर में अपनी पहुंच बना ली। हालांकि, रोहन मीरचंदानी लोगों को और भी इस ऑप्शन देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने भारत का पहला प्लांट-बेस्ड कोकोनट योगर्ट लॉन्च किया। इस तरह उन्होंने ऐसे लोगों के बीच पैठ बनाई, जो डेयरी-बेस्ड प्रोडक्ट्स से दूर रहते हैं। रोहन विजनरी थिंकिंग वाले लीडर थे, उन्होंने अपने उत्पादों तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। जिससे कंपनी के सेल्स फिगर बढ़ते चले गए।
एक साल में ही हिट
अपनी लॉन्च के महज एक साल के भीतर ही एपिगेमिया ने खुद को भारत के सबसे पसंदीदा ग्रीक योगर्ट ब्रांड्स में शुमार कर लिया था। 2013 में स्थापित इस कंपनी के उत्पादों ने अपने अनूठे स्वाद और क्वालिटी के चलते बहुत थोड़े से समय में ही लोगों का दिल जीत लिया। रोहन मीरचंदानी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी इनोवेटिव सोच से उपजे प्रोडक्ट्स हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।
दीपिका ने भी किया निवेश
रोहन मीरचंदानी के कुछ नया करने के जुनून से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित कई मशहूर हस्तियां प्रभावित रही हैं। दीपिका ने 2019 में एपिगेमिया की पैरेंट कंपनी ड्रम फूड्स इंटरनेशनल में निवेश किया था। एपिगेमिया के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में आज योगर्ट, दही, बेवरेजेस, मिल्कशेक, स्मूदीज और खीर जैसे कई उत्पाद शामिल हैं। लेकिन उसके ग्रीक योगर्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लो फैट, हाई प्रोटीन वाला यह योगर्ट ऐसे लोगों के बीच काफी फेमस है जो टेस्ट और न्यूट्रिशन में समझौता करना नहीं चाहते।
क्यों खास है ग्रीक योगर्ट?
क्रीमी टेक्सचर और पौष्टिक गुणों के कारण, ग्रीक योगर्ट लोगों का पसंदीदा प्रोडक्ट बन गया है। इसमें ऐसा बहुत कुछ है, जो इसे सेहत को लेकर फिक्रमंद रहने वालों का खास बनाता है। यह प्रोटीन से भरपूर है, डाइजेशन अच्छा रखता है, इसमें शुगर काफी कम है। इस वजह से शुगर इंटेक को लेकर अलर्ट रहने वालों के लिए बेस्ट है। ग्रीक योगर्ट कैल्शियम और अन्य आवश्यक विटामिनों का एक बढ़िया स्रोत, यह हड्डियों के लिए परफेक्ट है।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
3 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
3 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
3 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
3 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
5 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
6 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines