अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने लोगों को एक बार फिर से सोना, चांदी और बिटकॉइन में निवेश की सलाह दी है। उनका कहना है कि अभी भी बहुत देर नहीं हुई है, निवेशकों को सोने-चांदी के साथ-साथ बिटकॉइन को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए।
आ रहा है उछाल
रॉबर्ट कियोसाकी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘कृपया सोना, चांदी और बिटकॉइन को सुनें। वे आपको क्या बता रहे हैं? सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है, चांदी की मांग में उछाल आ रहा है और बिटकॉइन की कीमत भी चढ़ रही है। क्या आप सुन रहे हैं’? कियोसाकी का कहना है कि उन्होंने अपनी पिछली किताबों – रिच डैड्स प्रोफेसी, हू स्टोल माई पेंशन, फेक आदि में इतिहास के जिस सबसे बड़े स्टॉक और बॉन्ड मार्केट क्रैश के बारे में चेतावनी दी थी, वो आ गया है।
निवेश का सही समय
फेमस लेखक ने अमेरिका सहित दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों पर सवाल उठाते हुए उन्हें बैंकिंग कार्टेल का हिस्सा करार दिया है। रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि डॉलर कमजोर हो रहा है। स्टॉक मार्केट, बॉन्ड, ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में कमाई लगातार कम हो रही है। उन्होंने लोगों को ऐसे समय में गोल्ड और सिल्वर के साथ-साथ बिटकॉइन में निवेश करने की सलाह दी है। कियोसाकी का कहना है कि अभी भी ज्यादा देर नहीं हुई है। जो लोग सोना-चांदी और बिटकॉइन में भी निवेश करते हैं, वे इस मुश्किल समय में विजेता साबित हो सकते हैं।
शुरू से रहे हैं बुलिश
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब रॉबर्ट कियोसाकी ने सोना-चांदी और बिटकॉइन में निवेश की सलाह दी है। वे शुरुआत से ही इन तीनों पर बुलिश रहे हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने कहा था कि बिटकॉइन में आने वाली हर गिरावट खरीदारी का एक मौका है, क्योंकि इस क्रिप्टोकरेंसी में तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता है और भविष्य इसी में है। इसी तरह, उन्होंने सोने और चांदी को भी इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो का अनिवार्य हिस्सा बताया है।
अभी क्या हैं कीमतें?
भारत में सोने की कीमत की बात करें, तो यह 95 हजार के पार चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 95,180 रुपये पर मिल रहा है। जबकि चांदी 99,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है। वहीं, बिटकॉइन की कीमत उछाल के साथ 85,362.35 डॉलर पर पहुंच गई है। ये डिजिटल करेंसी पिछले 5 सत्रों में 7.25% मजबूत हुई है। इस साल अब तक इसके दाम 8.67% नीचे आए हैं।
चांदी का बढ़ रहा इस्तेमाल
अमेरिकी बिजनेसमैन रॉबर्ट कियोसाकी ने इस महीने की शुरुआत में चांदी को सोने या बिटकॉइन से अधिक मूल्यवान बताया था। उन्होंने कहा था कि सोने और बिटकॉइन की आपूर्ति कम नहीं होगी, लेकिन चांदी की आपूर्ति कम हो रही है। इसलिए इसमें पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। दरअसल, चांदी का बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV), कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, डिफेंस सिस्टम, चिकित्सा और जल शुद्धिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इस वजह से इसकी कीमतों में तेजी आ सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि चांदी अभी भी सोने और बिटकॉइन से सस्ती है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
17 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines