हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सड़क पर गड्ढे सताएं, एक फोन नंबर घुमाएं, चुटकियों में होगी शिकायत पर कार्रवाई

Road Potholes Complaint Process: घर से बाहर जाते ही लोगों को अक्सर सड़कों पर गड्ढे देखने पड़ते हैं। वह रोज इसी समस्या से जूझ रहे होते हैं लेकिन कुछ कर नहीं पाते। उन्हें पता ही नहीं होता कि वह इसे लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और इसपर सरकार एक्शन भी लेगी। जानिए कैसे दर्ज कर सकते हैं शिकायत।

विज्ञापन
Road Potholes Complaint Process

Road Potholes Complaint Process: रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को सुबह उठकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। रास्ता तब और मुश्किल हो जाता है जब वहां गड्ढों का सामना करना पड़े। लोग इसे अक्सर इग्नोर कर देते हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के दिनों में होती है जब वह गड्ढे पानी से भर जाते हैं और लोगों के साथ दुर्घटना होने की खबरें आती हैं। लोग सोचते हैं कि अगर सड़क पर गड्ढे हैं तो वह उनका कुछ नहीं कर सजते लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपको सडकों पर गड्ढे दीखते हैं तो इनकी शिकायत कर सकते हैं जिससे तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

कैसे करें शिकायत?

अगर आपको सड़क पर गड्ढों का सामना करना पड़े तो शिकायत करने पर इनकी मरम्मत की जाएगी। यह शिकायत करने का तरीके बेहद आसान है। गांव या कस्बों में गड्ढे दिखाई देने पर आप इसकी शिकायत PM ग्राम सड़क योजना की ‘मेरी सड़क ऐप’ पर दर्ज करवा सकते हैं। इसमें शिकायत और सुझाव के साथ-साथ गढ्ढों की फोटो भी अपलोड करनी होगी। शिकायत दर्ज होने पर 60 दिनों में इस कंप्लेंट पर एक्शन लिया जाता है।

विज्ञापन

नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे के लिए शिकायत करने का तरीका

वहीं अगर बात करें स्टेट हाईवे की, तो इनपर गड्ढे पाए जाने पर स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवानी होगी। दूसरी तरफ, नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे को लेकर ऐसी शिकायत दर्ज करने के लिए NHAI के हेल्पलाइन नंबर (02672-252401) या इसकी आधिकारिक वेबसाइट (nhai.gov.in) पर जाया जा सकता है।

ऐसा किए जाने पर सरकार के पास इस तरह की जानकारी जल्द-से-जल्द पहुंचेगी और इनकी मरम्मत कर एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola