आज के समय में इन्वेस्टमेंट करना एक अच्छा ऑप्शन है, जो आपको अपने फ्यूचर के लिए तैयार रहने में मदद करता है। इन्वेस्टमेंट के कई तरीके हैं, लेकिन आजकल लोगों में म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसका कारण ये है कि इसमें आपको बेहतरीन रिटर्न मिलता है। हालांकि म्यूचुअल पूरी तरह से मार्केट स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में मार्केट के गिरने से म्यूचुअल फंड भी प्रभावित होता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड के पैसे कब निकाले? ये सवाल हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। यहां हम आज आपके इस सवाल का जवाब देंगे।
स्टॉक मार्केट का फंड पर असर
बता दें कि जब शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव आता है या मार्केट गिरता है तो ,स्टॉक भी प्रभावित होते हैं और इसके साथ ही म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट पर भी असर दिखाई देता है। मार्केट के गिरने से इन्वेस्टर्स का पोर्टफोलियो भी प्रभावित है। यह समय भी कुछ ऐसा है, जिसमें स्टॉक मार्केट के गिरने से पोर्टफोलियो भी गिर गया है। जिस कारण म्यूचुअल फंड का NAV गिरने से इनमें इन्वेस्ट करने वाले लोगों का वैल्यूएशन भी कम हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपको अपना पैसा बाहर निकालना चाहिए। साथ ही वो कौन-कौन सा समय है, जब हमें पैसे निकालने के बारे में विचार करना चाहिए।
कब निकाले अपना पैसा?
अगर आपने किसी विशेष टारगेट को ध्यान में रखकर इन्वेस्ट किया है और आपका गोल पूरा हो गया है तो आप पैसा निकालने के बारे में सोच सकते हैं। अपने बच्चे की पढ़ाई या अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग के साथ एक फिक्स अमाउंट तक पहुंचने का गोल बनाया है और आप इसके पास पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में आप पैसे निकालने के बारे मे विचार कर सकते हैं। इसके बाद आप इन पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट या कम रिस्क वाले प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
mutual fund
फंड की परफॉर्मेंस पर रखें नजर
जैसा कि हम जानते हैं कि म्यूचुअल फंड स्कीम मार्केट रिस्क के साथ काम करता है। ऐसे में समय-समय पर अपने इन्वेस्टमेंट को चेक करते रहें और इसके परफॉर्मेस को रिव्यू करते रहें। अगर आपको लगता है कि कोई फंड सही रिटर्न नहीं दे रहा है तो उससे निकलना ही सही विकल्प होगा।
इसके साथ ही कई बार म्यूचुअल फंड हाउस अपनी स्कीम में मनमाना बदलाव कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि उस फंड में इन्वेस्ट करके आप अपना निर्धारित टारगेट नहीं पा सकेंगे तो उससे पैसे निकाल कर किसी बेहतर फंड में इन्वेस्ट करें।
इमरजेंसी में काम आ सकते हैं ये फंड
अगर अचानक कोई ऐसी इमरजेंसी आ जाती है, जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसों की जरूरत है तो किसी से मांगने या लोन आदि लेने के बजाय आप अपने म्यूचुअल फंड के पैसो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप किसी भी तरह के कर्ज में नहीं फंसेंगे।
यह भी पढ़ें – 5 डे वर्किंग कल्चर से नाखुश हैं नारायण मूर्ति, कहा- मैं रोज 14 घंटे करता था काम
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
44 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines