Success Story Of Mahipal Singh : बिजनेस शुरू करने के लिए किसी भी शख्स के पास कोई मोटिव हो सकता है। लेकिन घर में हुई घटना से सबक लेकर बिजनेस शुरू करने वाले काफी कम लोग होते हैं। इन्हीं में शामिल हैं Revaa के फाउंडर और सीईओ महिपाल सिंह। Revaa महिलाओं के पीरियड से जुड़ी चीजें बेचती है जिनमें सेनेटरी पैड से लेकर दूसरी चीजें शामिल हैं। बेटी के साथ हुई एक घटना के कारण महिपाल को इस बिजनेस में आना पड़ा। करीब 20 लाख रुपये से शुरू हुआ महिपाल का यह बिजनेस आज 2 से 3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
जब बेटी के साथ हुई एक घटना ने हिला कर रख दिया
महिपाल बताते हैं कि बात साल 2020 की है। उस समय उनकी बेटी की उम्र करीब 12 साल थी। उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी और वह घर में ही आइसोलेशन में थीं। ऐसे में घर और बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी महिपाल के हाथों में आ गई थी। एक दिन उनकी बेटी को पीरियड शुरू हो गए। महिपाल को कुछ भी अंदाजा नहीं था कि वह इस स्थिति से कैसे निपटें। उनकी पत्नी भी इस स्थिति में नहीं थी कि वह इसे खुद हैंडल कर सकें। ऐसे में यह पूरी जिम्मेदारी महिपाल पर आ गई थी।
Revaa के प्रोडक्ट।
ऐसे आया आइडिया
महिपाल ने बताया कि बेटी को पीरियड में संभालना और सेनेटरी पैड लगाना उनके लिए काफी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने इसे किसी तरह मैनेज किया। पहली बार में उन्हें कुछ परेशानी हुई। हालांकि दूर से ही पत्नी ने उनकी मदद की और वह बेटी काे संभालने में कामयाब हो गए। बाद में उन्होंने सोचा कि ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जो बेटियों के साथ अकेले रहते होंगे। उन्हें भी ऐसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। तो क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिससे लड़कियां पीरियड में खुद को अपने आप संभाल सकें।
दोस्तों से बात की, कहीं से हिम्मत मिली तो किसी से सवाल ही खड़े कर दिए
जिस समय महिपाल के दिमाग में पीरियड से जुड़ा बिजनेस करने का आइडिया आया, वह खुद का फिनटेक से जुड़ा बिजनेस कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में अपने कई दोस्तों और जानकार लोगों से मुलाकात की। वह बताते हैं कि इस दौरान कई लोगों ने उनसे कहा कि ऐसी बातें भी करना महिलाओं का काम है। इससे जुड़ा काम करना तो दूर की बात है। काफी लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि वह कोई दूसरा काम करें।
सुनी सभी की, की मन की
महिपाल के मुताबिक उन्हें सिर्फ लोगों का फीडबैक लेना था। उन्होंने बताया कि समाज में काफी जगह आज भी पीरियड से जुड़ी बातें करना गलत माना जाता है। इसलिए उन्होंने सुनी सभी की लेकिन की मन की। अक्टूबर 2023 में उन्होंने Revaa नाम से कंपनी बनाई और पीरियड से जुड़ी चीजें बेचना शुरू कर दिया। चूंकि अभी इनके बिजनेस को शुरू हुए एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन इनका रेवेन्यू करीब 2 से 3 करोड़ रुपये का हो चुका है।
ये प्रोडक्ट बेचती है कंपनी
महिपाल की कंपनी Revaa कई तरह के पैड बेचती है। इनका बिजनेस ऑनलाइन है। इनके प्लेटफॉर्म पर डिस्पोजेबल सेनेटरी पैड के साथ रीयूजेबल पैड भी शामिल हैं। साथ ही इसके प्लॉ रीयूजेबल पीरियड पेंटी भी बेचते हैं। इनके अलावा और भी कई प्रोडक्ट शामिल हैं। साथ ही इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट पीरियड और हाइजीन से जुड़ी जानकारियां भी देते हैं।
यह भी पढ़ें : Success Story Of Indigifts : गिफ्ट बेचकर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, 5000 रुपये से की थी शुरुआत
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines