What Is Return Of Premium Option In Term Insurance : देश में इन दिनों टर्म इंश्योरेंस की डिमांड बढ़ती जा रही है। कोरोना के बाद टर्म इंश्योरेंस की अहमियत लोगों को समझ आ गई है। किसी भी शख्स की जिंदगी का कुछ नहीं पता। कोई अनहोनी होने पर टर्म इंश्योरेंस काफी काम आता है। टर्म इंश्योरेंस लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर इंश्योरेंस का फायदा परिवार को मिलता है। परिवार के सदस्य (नॉमिनी) को इंश्योरेंस में कवर रकम मिल जाती है ताकि आगे की जिंदगी बेहतर रह सके। टर्म इंश्योरेंस में काफी लोग ऐसा प्लान चुनते हैं जिसमें समय पूरा होने पर अगर इसका क्लैम नहीं किया जाता है तो प्रीमियम की पूरी रकम वापस मिल जाती है। इसे रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस कहा जाता है। इस प्रकार के टर्म इंश्योरेंस को लेने से मना किया जाता है।
पहले जानें क्या है टर्म इंश्योरेंस
इसे जीवन बीमा भी कह देते हैं। कोई भी शख्स इसे ले सकता है। इसका उद्देश्य इंश्योरेंस लेने वाले शख्स की मृत्यु के बाद परिवार के लोगों को आर्थिक रूप में मजबूत बनाए रखना है। शख्स जरूरत के हिसाब से 50 लाख, एक करोड़ या इससे ज्यादा की रकम का टर्म इंश्योरेंस ले सकता है। इसका एक प्रीमियम होता है जो हर महीने देना चुकाना होता है। टर्म इंश्योरेंस कितने रुपये का लेना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कर्ज कितना है और परिवार के लोगों की आर्थिक निर्भरता कितनी है आदि।
Term Insurance
क्या है रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस
मान लीजिए कि आपने 30 साल की मैच्योरिटी के लिए एक करोड़ रुपये के कवर वाला टर्म इंश्योरेंस लिया। इसका मंथली प्रीमियम 1000 रुपये है। ऐसे में आपको 30 साल तक 1000 रुपये महीने के हिसाब से 3.60 लाख रुपये चुकाने होंगे। यह स्थिति साधारण टर्म इंश्योरेंस के लिए है। वहीं अगर आप रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस का विकल्प चुनते हैं तो आप जो भी प्रीमियम जमा करेंगे, वह रकम मैच्योरिटी के बाद वापस मिल जाती है। लेकिन इस विकल्प को चुनने के बाद प्रीमियम की रकम बढ़ जाती है। वहीं साधारण टर्म इंश्योरेंस में मैच्योरिटी के बाद कुछ भी रकम नहीं मिलती।
क्यों है रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस घाटे का सौदा
साधारण टर्म इंश्योरेंस में जहां जमा किया गया प्रीमियम वापस नहीं मिलता तो वहीं रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस में जमा किया गया प्रीमियम वापस मिल जाता है। यही कारण है कि लोगों को साधारण टर्म इंश्योरेंस लेने की अपेक्षा रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस लेना ज्यादा सही लगता है। हालांकि इसका प्रीमियम साधारण टर्म इंश्योरेंस के मुकाबले दोगुना या तीन गुना तक होता है। फायदा दोनों का एक जैसा है कि इंश्योरेंस लेने वाले की मृत्यु के बाद इंश्योरेंस की रकम परिवार के सदस्य (नॉमिनी) को मिल जाती है। अब यह घाटे का सौदा क्यों है, इसे ऐसे समझें:
- मान लीजिए कि कोई शख्स 30 साल के लिए एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लेना चाहता है। किसी कंपनी का साधारण टर्म इंश्योरेंस में प्रीमियम 12,000 रुपये सालाना और रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस में 30 हजार रुपये है।
- इस हिसाब से साधारण टर्म इंश्योरेंस में 30 साल तक कुल 3.60 लाख रुपये देने होंगे तो वहीं रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस में कुल 9 लाख रुपये देने होंगे।
- ऐसे में आपको हर साल साधारण टर्म इंश्योरेंस के मुकाबले 18 हजार रुपये (1500 रुपये प्रति महीने) अतिरिक्त देने होंगे। इसे ऐसे समझा जाए कि 1500 रुपये महीने जमा करके आपको 9 लाख रुपये मिले।
- अगर आप साधारण टर्म इंश्योरेंस लें और 1500 रुपये हर महीने SIP में निवेश करें तो 30 साल बाद आपको करीब 53 लाख रुपये मिलेंगे। यह तब है जब सालाना रिटर्न 12 फीसदी की ब्याज दर से हो।
- आप देख सकते हैं कि अगर आप रिटर्न ऑफ प्रीमियम का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको 30 साल बाद मात्र 9 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप साधारण टर्म इंश्योरेंस चुनते हैं और अतिरिक्त रकम SIP में निवेश करते हैं तो आपको 30 साल बाद 53 लाख रुपये मिल जाएंगे। ऐसे में रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस का ऑप्शन चुनना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस के नए नियम : 3 घंटे में कैशलेस क्लेम का सेटलमेंट, बीमा पसंद नहीं तो 30 दिन में कर सकेंगे वापस
यह भी पढ़ें : कहीं निवेश किया हो या इंश्योरेंस लिया हो, परिवार को जरूर बताएं? न बताने पर आ जाएंगी ये मुश्किलें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
9 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
10 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
12 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
14 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines