Retirement Plans: चाहे आपका खुद का बिजनेस हो या आप कहीं नौकरी करते हो एक उम्र के बाद हर कोई सिर्फ बैठकर कमाना चाहता है। हालांकि, महंगाई के इस दौर में खर्चे ज्यादा होने के कारण आरामदायक बुढ़ापा गुजारना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। इसलिए आज अपने जवानी के दिनों में ही अपने बुढ़ापे के लिए पैसा जोड़ लीजिए। एक अच्छा रिटायरमेंट प्लान अपनाकर आप अपने कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकते हैं।
सरकार की ओर से कई योजनाएं पेश की जाती है जिसके जरिए आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं योजनाओं में से एक रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें हर दिन 7 रुपये जोड़कर आप 60 साल की उम्र से हर महीने 5000 रुपये की पेंशन पाने के हकदार हो सकेंगे।
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)
सरकार की अटल पेंशन योजना के जरिए आप अपने रिटायरमेंट के दिनों को हंसी-खुशी के साथ बिता सकेंगे। ये एक पेंशन की गारंटी के साथ उपलब्ध की जाने वाली गारंटीड स्कीम है। आइए कैल्कुलेशन के जरिए जानते हैं कि कितने साल तक के निवेश पर प्रतिमाह 5 हजार रुपये की पेंशन मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद की टेंशन खत्म कर देगी ये ‘स्पेशल पेंशन’, सैलरी की तरह होगी इनकम
हर दिन के 7 रुपये की बचत से मिलेगी 5 हजार की पेंशन
आप हर दिन अगर 7 रुपये की बचत कर 20 साल के लिए अटल पेंशन योजना के तहत जमा करते हैं, तो रिटायरमेंट की उम्र तक अच्छे खासे पैसे जमा हो सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश करने की सोच सकते हैं। हर महीने 210 रुपये का निवेश कर आप 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये हर महीने की पेंशन प्राप्त कर सकेंगे।
अटल पेंशन योजना के लिए खाता कैसे खुलवाएं?
पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच जाकर अटल पेंशन योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको वहां अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। अपना फोन नंबर और आधार नंबर देना होगा। इसमें आप हर महीने अपने सेविंग एक अनुसार राशि जमा करा सकते हैं। ये खाता पति और पत्नी दोनों साथ में खुलवा सकते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के समय दोनों के खाता होने पर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन आ सकेगी। दोनों की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पैसा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- LIC दे रहा सिर्फ 100 रुपये रोजाना की SIP से तगड़ा मुनाफा! जानें कैसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines